अपडेटेड 3 March 2025 at 18:06 IST

Bihar Budget 2025: छात्रों की स्कॉलरशिप दोगुना, महिलाओं के लिए मोबाइल जिम... चुनावी साल में नीतीश सरकार के बजट में क्या-क्या?

Bihar Budget 2025: चुनाव से पहले नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार के लोगों के लिए बजट में खजाना खोल दिया है।

Follow :  
×

Share


बिहार के बजट में क्या-क्या मिला? | Image: PTI/Canva/Republic

Bihar BUDGET 2025: नीतीश कुमार नित NDA सरकार ने बिहार के लिए बजट 2025 पेश किया है। नीतीश सरकार के बजट के पिटारे से बिहार के विकास के लिए खजाना निकला है। बिहार विधानसभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बजट पेश किया। चुनाव को देखते हुए नीतीश सरकार ने योजनाओं की बैछार कर दी है। आइए जानते हैं कि बिहार को बजट में क्या-क्या मिला है।

नीतीश सरकार ने इस साल 3 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट बिहार के लिए पेश किया है। खासतौर पर बिहार में महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। महिलाओं के लिए पिंक बस से लेकर पिंक टॉयलेट और महिला हाट तक का ऐलान किया गया है। बिहार सरकार ने कुल 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश किया है।

बिहार को नीतीश सरकार ने दी बड़ी सौगात

  • पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर कब से मांग उठ रही थी। बता दें, पूर्णिया एयरपोर्ट पर आगामी तीन महीने में उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। तीन महीने में यहां से फ्लाइट उड़ान भरेगी।
  • राजगीर में सुल्तनागंज (भागलपुर) और रक्सौल में  ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाएगा।
  • वाल्मिकीनगर, मुंगेर, सहरसा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में छोटे हवाई जहाजों के लिए उड़ान सेवा शुरू की जाएगी।
  • बेगूसराय में कैंसर अस्पताल बनाया जाएगा।
  • 358 प्रखंडों में डिग्री कॉलेजों की शुरुआत की जाएगी। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए 1000 करोड़ रुपए का खर्च।
  • बड़े अनुमंडलों में रेफरल अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही 108 नगर चिकित्सा सुविधा केंद्र खुलेंगे। सभी प्रमंडलों में कैंसर अस्पताल खोले जाएंगे।
  • वर्किंग महिलाओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था की जाएगी। प्रमुख शहरों में महिलाओं के लिए पिंक बस चलेंगे और इसमें चालक और कंडक्टर भी महिलाएं ही होंगी। होम स्टे योजना को बढ़ावा दिया जायेगा। इसके अलावा महिला गाइड की बहाली की जाएगी। इसके अलावा पटना में महिला हाट भी बनाया जाएगा।
  • बिहार के प्रमुख शहरों में महिला वाहन प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना भी की जाएगी। खास बात ये है कि इसमें प्रशिक्षक भी महिलाएं ही होंगी। कन्या मंडप में गरीब लड़कियों की शादी कराई जाएगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को ई रिक्शा खरीदने के लिए सब्सिडी भी मिलेगी। इसका मतलब ये है कि महिलाओं को ई-रिक्शा और दो पहिया वाहन खरीदने के लिए नगर अनुदान मिलेगा।
  • पटना में महिलाओं के लिए जिम ऑन व्हिल की शुरुआत भी की जाएगी। खास बात ये है कि इसकी प्रशिक्षिका भी महिलाएं ही होंगी।
  • पिछड़ों और एससी एसटी को दी जाने वाली छात्रवृत्त्ति दोगुनी की जाएगी। प्रत्येक प्रखंड में आउटडोर स्टेडियम बनेंगे। साइबर अपराध रोकने के लिए डेटा सेंटर बनाये जाएंगे। नहर के किनारे सोलर प्लांट लगेंगे, इसके लिए 25 करोड़ का फंड बनेगा।
  • बिहार में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने और सुविधाओं के लिए खेल संरचना का निर्माण शुरू हो गया है। 
  • हवा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए 1 करोड़ की लागत से वायु गुणवत्ता बिहार क्लीन एयर ट्रांसफॉर्मेशन का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा भागलपुर में मौसम विज्ञान केंद्र बनाया जाएगा।
  • बिहार सरकार एमएसपी पर अरहर, मूंग और उड़द की दाल खरीदेगी। इसके अलावा पूरे बिहार में कोल्ड स्टोरेज खोले जाने का ऐलान भी किया गया है।  कृषि उत्पादों की मार्केटिंग के लिए सुधा की तर्ज पर सभी प्रखंडों में सरकारी सुविधा आउटलेट खोले जाएंगे। सब्जी उत्पादन कमेटी का गठन किया जाएगा।
  • फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार बिहार खाद्य प्रसंस्करण नीति 2025 लेकर आएगी। बिहार फार्मास्यूटिकल पॉलिसी 2025 लागू करने के साथ-साथ प्लास्टिक विनिर्माण के लिए बिहार प्लास्टिक विनिर्माण नीति लागू होगी।

किस विभाग को कितना मिला बजट?

नीतीश सरकार ने शिक्षा विभाग को 60974 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 20335 करोड़, सड़कों के लिए 17908 करोड़, गृह विभाग को 17831 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग को 16043 करोड़, ऊर्जा विभाग को 13484 करोड़ की धनराशि आवंटित की है।

बिहार बजट को लेकर क्या बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी?

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा बजट सत्र 2025 पर कहा, "निजी क्षेत्र के सहयोग से राज्य में नए निजी मेडिकल कॉलेज संचालित किए जाएंगे। हमारे जो मेडिकल कॉलेज बने हैं, उन्हें भी हम निजी भागीदारी से चलाने का काम करेंगे। संपूर्ण राज्य में शहरी क्षेत्र के विकास के लिए, विशेष रूप से वंचित वर्ग के लोगों के लिए और स्लम क्षेत्र इत्यादि के लिए नगर चिकित्सा केंद्रों की स्थापना की जाएगी।"

इसे भी पढ़ें: 5 साल का सियासी सफर, कैसे अर्श से फर्श पर पहुंच गए आकाश आनंद, आखिर क्या थी वो वजह कि बुआ की नजरों से उतरा भतीजा?

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 3 March 2025 at 17:30 IST