बिहार में बड़ा खेला, बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप ने दिया प्रशांत किशोर का साथ, भाई तेजस्वी को भी दी ये सलाह, कहा- भगवान भी चाहते हैं कि...
JJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को समर्थन देने का ऐलान किया है। वहीं, RJD को बड़ी सलाह भी दी है।
- भारत
- 2 min read
बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) इस सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, RJD ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है। इस बीच जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने PK को समर्थन देने का ऐलान किया है।
JJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी ने फैसला कर लिया है कि उन्हें किसका समर्थन करना है। उन्होंने साफ तौर पर प्रशांत किशोर के समर्थन की घोषणा की।
मैंने प्रशांत किशोर को समर्थन दूंगा-तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव ने कहा, "जैसे ही मैंने प्रशांत किशोर को समर्थन दिया, वैसे ही बरसात शुरू हो गई। इससे साबित होता है कि भगवान भी चाहते हैं कि सही लोग बांकीपुर विधानसभा में चुनकर आएं और सही लोगों का चुनाव हो। राजद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता भी मैदान में हैं। मैं तो कहूंगा उन्हें भी प्रशांत किशोर का समर्थन करना चाहिए।"
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर तेज प्रताप ने क्या कहा?
तेज प्रताप यादव ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर कहा, बांकीपुर उपचुनाव में शुरू से ही और अभी तक ताना-तानी थी कि किसकी सीट आएगी, कौन जीत रहा है, कौन क्या कर रहा है। हम लोगों और हमारे दल के लोगों ने यह तय किया है कि किसको सपोर्ट करना है। हम प्रशांत किशोर जी को सपोर्ट कर रहे हैं। प्रशांत किशोर जी से सुबह मेरी बात हुई। उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि भाजपा वहां से किसी भी कीमत पर नहीं जीतनी चाहिए, क्योंकि पूरे देश की यही मांग है।
बांकीपुर उपचुनाव की डिटेल
- बांकीपुर विधानसभा, पटना
- मतदान तिथि: 30 जुलाई
- प्रशांत किशोर (जन सुराज)
- नीरज कुमार सिन्हा (NDA उम्मीदवार)
- रेखा गुप्ता (RJD उम्मीदवार)
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 24 July 2026 at 23:49 IST