राज्यसभा चुनाव में बिहार में महागठबंधन का खेल बिगाड़ने वाले विधायकों पर RJD-कांग्रेस क्यों नहीं कर पा रही कार्रवाई? इस राज्य में ले लिया एक्शन
राज्यसभा चुनाव में बिहार में विपक्षी महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा था। चुनाव में धोखा देने वाले विधायकों पर कार्रवाई करने को लेकर आरजेडी-कांग्रेस दोनों ही धर्मसंकट में हैं। वहीं, बीजू जनता दल (BJD) राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग में शामिल विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया।
Bihar To Odisha: राज्यसभा चुनावों में बिहार की पांच सीटों पर हाल में ही वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में एनडीए (NDA) के पांचों ही प्रत्याशियों की जीत हुई थी। वहीं, बिहार की विपक्षी पार्टी आरजेडी-कांग्रेस के महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
राज्यसभा चुनावों में विपक्षी महागठबंधन की हार का मुख्य कारण यह था कि कांग्रेस के तीन और आरजेडी के विधायक वोटिंग में ही शामिल नहीं हुए। इस करारी हार के बाद विपक्षी महागठबंधन इस धर्मसंकट में फंसा रहा है कि धोखा देने वाले विधायकों के साथ क्या किया जाए। वहीं, बीजू जनता दल (BJD) ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग समेत पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 6 विधायकों को पार्टी से तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।
कांग्रेस ने अपने विधायकों को दिया नोटिस
राज्यसभा चुनावों में जब कांग्रेस के विधायकों ने धोखा दिया तो उसके बाद पार्टी हरकत में आई। उस समय बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बताया था कि कांग्रेस पार्टी द्वारा विधायकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं और उनके जवाब का इंतजार है। आगे उन्होंने कहा था कि पार्टी के शीर्ष नेता बैठक करेंगे और उचित कार्रवाई पर निर्णय लेंगे। हालांकि, उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
आरजेडी भी विधायकों को लेकर दुविधा में
राज्यसभा चुनावों आरजेडी (RJD) के विधायकों ने भी धोखा दिया और पार्टी विधायकों के ऊपर किसी भी कार्रवाई को लेकर अभी भी धर्मसंकट में है। वोट के कुछ दिन बाद बताया गया कि रहमान ने वोट न डालने के पीछे अपनी मां की बीमारी का हवाला दिया था। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीन विधायकों ने वोट नहीं दिया था।
बीजू जनता दल ने 6 विधायकों को किया निलंबित
आरजेडी-कांग्रेस से पड़े बीजू जनता दल (BJD) ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग समेत पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 6 विधायकों को पार्टी से तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। BJD प्रमुख नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई BJD की राजनीतिक मामलों की समिति ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग में शामिल होने के कारण 6 विधायकों को पार्टी से तुरंत निलंबित करने का फैसला किया है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 21 March 2026 at 23:40 IST