अपडेटेड 5 March 2025 at 08:50 IST
BREAKING: महाकुंभ के दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर बड़ा एक्शन, DRM का तबादला, स्टेशन डायरेक्टर की भी छुट्टी
दिल्ली उत्तर रेलवे के DRM सुखविंदर सिंह का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह पुष्पेश आर त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। दिल्ली उत्तर रेलवे के DRM सुखविंदर सिंह का तबादला कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड़ ने इस संदर्भ में आदेश भी जारी कर दिया है। डीआरएम के साथ-साथ अतिरिक्त डीआरम और रेलवे के चार वरिष्ठ अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को हुई भगदड़ की घटना पर बड़ा एक्शन लिया गया है। केंद्र सरकार और रेलवे बोर्ड ने बड़ी कारवाई करते हुए उत्तर रेलवे के DRM सुखविंदर सिंह का तबादला कर दिया है। इनके साथ अतिरिक्त डीआरएम विक्रम सिंह राणा समेत रेलवे के चार वरिष्ठ अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया। विक्रम सिंह राणा की जगह वरिष्ठ अधिकारी समीर कुमार ने ली है। बता दें कि भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत हो गई थी।
उत्तर रेलवे के DRM का तबादला
दिल्ली उत्तर रेलवे के DRM सुखविंदर सिंह का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह पुष्पेश आर त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। यह कदम फरवरी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद उठाया गया है।
स्टेशन डायरेक्टर की भी छुट्टी
स्टेशन निदेशक महेश यादव और वरिष्ठ डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (यात्री सेवाएं) आनंद मोहन का भी तबादला कर दिया गया है। उत्तर रेलवे की ओर से तबादले के आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं।
भगदड़ में 18 यात्रियों की हुई थी मौत
नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत की घटना के एक पखवाड़े बाद ये कार्रवाई की गई है। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, प्रशासनिक आदेशों के माध्यम से तत्काल कोई कारण बताए बिना उनका तबादला किया गया है, लेकिन इस कदम के समय से जाहिर तौर पर भगदड़ से इसके तार जुड़े हो सकते हैं। रेल मंत्रालय को कहीं न कहीं उनकी ओर से लापरवाही नजर आई है।
इनका हुआ तबादला
आधिकारिक आदेश के अनुसार डीआरएम सुखविंदर सिंह, एडीआरएम विक्रम सिंह राणा, स्टेशन निदेशक महेश यादव और वरिष्ठ संभागीय वाणिज्यिक प्रबंधक (यात्री सेवा) आनंद मोहन का तबादला किया गया है। उनकी नयी पदस्थापनाओं की घोषणा नहीं की गई है। डीआरएम और एडीआरम के तबादले रेलवे बोर्ड के एक आदेश के माध्यम से किए गए हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 5 March 2025 at 07:44 IST