Bengaluru Daycare Horror: बच्चों को वाशिंग मशीन में बैठाया, मुंह पर टॉयलेट का पानी डाला... क्रूरता देख कांपी रूह, केयरटेकर समेत 2 गिरफ्तार
Bengaluru Daycare Horror: बेंगलुरु पुलिस ने कैपजेमिनी डे-केयर में बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला सामने आया था, पढ़ें पूरी खबर
- भारत
- 2 min read
Capgemini Bengaluru daycare abuse: बेंगलुरु पुलिस ने बड़ी IT कंपनी कैपजेमिनी के ब्रुकफील्ड कैंपने में चल रहे डे-केयर सेंटर में बच्चों के साथ कथित गलत व्यवहार का एक मामला सामने आया है, केस में 2 महिलाओं को गिरफ्तार भी किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला सामने आया था, जिसमें छोटे बच्चों के साथ शारीरिक और मानसिक दुर्व्यवहार हो रहा था।
वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में दो से तीन साल के बच्चों को बाथरूम में बंद किया जाता देखा जा सकता है, उन पर टॉयलेट जेट स्प्रे का पानी छिड़का जाता हुआ और रोने पर उन्हें चुप कराने के लिए फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के अंदर डाला जाता हुआ दिखाया गया है। ये वीडियो बेहद परेशान करने वाले हैं इसलिए हम पूरी वीडियो नहीं दिखा सकते, ये वीडियो देख लोगों के मन में आक्रोश देखा जा रहा है, फिलहाल इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
डे-केयर में नैनी को वीडियो में पहचाना गया
पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू की। मुख्य आरोपी विजयलक्ष्मी, जो डे-केयर में नैनी और केयर टेकर के तौर पर काम करती थीं, उसे वीडियो में पहचाना जा सकता है। सबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, साथ ही एक दूसरी महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।
कर्मचारियों के बच्चों के लिए चल रहा था डे-केयर
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, वीडियो की पुष्टि के बाद विजयलक्ष्मी को कस्टडी में लिया गया। अब आगे की पूछताछ के लिए उनकी पुलिस कस्टडी मांगी जाएगी। अधिकारी स्टाफ सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं। ड्यूटी रोस्टर की जांच हो रही है और संभावित मिलीभगत की जांच चल रही है। फिलहाल, कैपजेमिनी ने डेकेयर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रही है। बतादें ये सुविधा कर्मचारियों के बच्चों के लिए चल रही थी।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 3 July 2026 at 16:35 IST