Bengal Budget: बंगाल में सुवेंदु सरकार आज पेश करेगी पहला पूर्ण बजट, घोषणाओं पर टिकी सबकी निगाहें; नई भारत की दिख सकती है झलक

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की नेतृत्व वाली बंगाल की नई सरकार आज अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। बजट में बंगाल के लोगों के लिए कई बड़ी घोषणाएं हो सकती है।

 
Follow :
West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari | Image: ANI

पश्चिम बंगाल में BJP की नई सरकार, आज अपना पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही है। प्रदेश में पिछले महीने हुए सत्ता परिवर्तन के बाद सुवेंदु सरकार के लिए यह पहली परीक्षा होगी। बजट भाषण दोपहर करीब 12 बजे शुरू होने की संभावना है। राज्य के नए वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता यह बजट पेश करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की नेतृत्व वाली सरकार अपने पहले बजट में बंगाल के लोगों के लिए कई बड़ी घोषणाएं करेंगी।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के लिए यह बजट न सिर्फ आर्थिक, बल्कि राजनीतिक संदेश देने का भी महत्वपूर्ण मौका है। हाल ही में सुवेंदु अधिकारी ने संकेत दिया था कि उनके कार्यकाल के पहले बजट में कई बड़ी और जनप्रिय घोषणाएं की जाएंगी। पूरे राज्य में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि नई सरकार आर्थिक पुनरुद्धार, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को लेकर क्या रणनीति अपनाती है।

सुवेंदु सरकार की पहली परीक्षा

चुनाव प्रचार के दौरान BJP ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में कई अहम वादे किए थे। सूत्रों के मुताबिक, बजट में इनमें से कई वादों को अमली जामा पहनाने की दिशा में घोषणाएं हो सकती हैं।

राज्य पर कर्ज का बोझ बड़ी समस्या

वहीं, वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता जो अनुभवी पत्रकार, कमेंटेटर और पूर्व सांसद हैं, बंगाल के लोगों उनसे उम्मीद हैं कि सरकार सब्सिडी या खास कल्याणकारी उपायों की घोषणा करेगी। सुवेंदु सरकार की पहले पूर्ण बजट में नई भारत की झलक दिख सकती है। आर्थिक पुनरुद्धार, नौकरियां पैदा करना और औद्योगिक विकास को लेकर नई रणनीति आने की उम्मीद है। नई सरकार के लिए सबसे बड़ी समस्या राज्य पर कर्ज का बोझ है।

आम लोगों को सरकार से ये है उम्मीद

TMC की सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं के लिए भारी कर्ज पर निर्भरता दिखाई है। कृषि क्षेत्र में उत्पादकता कम होने और आधुनिक सिंचाई सुविधाओं की कमी एक लंबी समस्या बनी हुई है। वहीं, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर दशकों से बड़े निवेश की कमी और उद्योगों के पलायन से जूझ रहा है। वहीं, आम आदमी की सबसे बड़ी समस्या बढ़ती महंगाई है। खाने-पीने की चीजों और ईंधन की आसमान छूती कीमतों ने आम परिवारों के बजट को बुरी तरह प्रभावित किया है। ऐसे में भाजपा सरकार से सब्सिडी बढ़ाने या विशेष कल्याणकारी उपायों की घोषणा की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ें: इस जांबाज बेटी के लिए शिक्षा मंत्री ने बदले नीट के नियम

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 22 June 2026 at 09:13 IST