'6 साल से इंतजार कर रहे थे'; बॉम्बे HC के CBI जांच के आदेश के बाद दिशा सालियन के पिता हुए भावुक, फैसले के बाद क्या कहा?

Disha Salian Death Case: बॉम्बे हाई कोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश के बाद दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान भावुक हो गए। फैसले के बाद उन्होंने कहा '6 साल से इंतजार कर रहे थे।' वहीं, उनके वकील ने भी इस फैसले का स्वागत किया।

 
Follow :
Disha Salian Case: बॉम्बे HC के CBI जांच के आदेश से भावुक हुए पिता | Image: X/Republic

Disha Salian Death Case: बुधवार, 2 सितंबर को बॉम्बे हाई कोर्ट के CBI को FIR दर्ज करने और दिशा सालियान की मौत की जांच अपने हाथ में लेने के आदेश के बाद, उनके पिता सतीश सालियान जो सालों से इस केस को लड़ रहे हैं और गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं, काफी इमोशनल दिखे।

बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के बाद सतीश सालियान ने कहा, "मैं इसका 6 साल से इंतजार कर रहा था। मैं 6 साल से इंतज़ार कर रहा था, और खुश होने की कोई वजह नहीं है। मैंने अपनी बेटी खो दी है। आज मुझे राहत महसूस हो रही है। बस इतना ही, मैंने हाथ जोड़कर उनका (जज का) शुक्रिया अदा किया।" इस बीच, सतीश सालियान की तरफ से वकील नीलेश ओझा ने आदेश के बारे में बताया।

फैसले के बाद दिशा सालियान के पिता हुए भावुक

बॉम्बे हाई कोर्ट के CBI को FIR दर्ज करने और दिशा सालियान की मौत की जांच करने के आदेश के बाद पिता सतीश सालियान काफी भावुक दिखाई दिए। उन्होंने कोर्ट का आभार जताते हुए कहा 'मैं इसका 6 साल से इंतजार कर रहा था। मैंने अपनी बेटी खो दी है। आज मुझे राहत महसूस हो रही है। इस बीच उन्होंने कोर्ट का शुक्रिया भी कहा।

September 2, 2026

सभी रिकॉर्ड CBI को सौंपने का निर्देश-सतीश सालियान के वकील

वकील ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा '"कोर्ट ने CBI को सतीश सालियान का बयान दर्ज करने, FIR दर्ज करने, जांच के लिए एक सीनियर अधिकारी नियुक्त करने और मालवणी पुलिस स्टेशन को सभी रिकॉर्ड CBI को सौंपने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, जिसके खिलाफ सबूत मिलेंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

आगे उन्होंने कहा 'अगर किसी के खिलाफ कोई सबूत नहीं है तो उसे आरोपी नहीं बनाया जाएगा। इसके अलावा, अगर CBI नेगेटिव रिपोर्ट देती है, तो हमें आपत्ति जताने और विरोध याचिका दायर करने का अधिकार है। कोर्ट ने अपने आदेश में यह साफ तौर पर कहा है। मैं कोर्ट का धन्यवाद करता हूं।"

दिशा के पिता ने लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि 8 जून 2020 की रात को दिशा सालियान की मुंबई के मलाड इलाके में स्थित एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद दिशा के पिता के पिता ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हुए कई आरोप गए और उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप और हत्या की गई थी। उन्होंने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए उनसे पूछताछ की मांग की है।

September 2, 2026

BJP MLA राम कदम ने कोर्ट के फैसले के बाद क्या कहा?

फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए, BJP MLA राम कदम ने कहा कि न्यायपालिका ने आखिरकार सालियान परिवार को न्याय दिया है। कदम ने कहा, "आखिरकार, न्यायपालिका ने दिशा सालियान के परिवार को न्याय दिया है। भगवान के दरबार में देरी हो सकती है, लेकिन अन्याय नहीं। दिशा सालियान के पिता खुद कह रहे हैं कि उनकी बेटी सिर्फ मरी नहीं, बल्कि उसे सताया गया, परेशान किया गया और मार दिया गया।"

आगे उन्होंने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पिछली महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा '"उस समय की उद्धव ठाकरे सरकार ने किसी बड़े नेता को बचाने के लिए इस मामले को दबाने की कोशिश करके अपराध किया। ये दिशा सालियान के पिता के आरोप हैं। जाकर किसी पिता से पूछो कि बेटी को खोने का दर्द कैसा होता है।"

ये भी पढ़ें: दिशा सालियान केस: बॉम्बे HC का बड़ा आदेश, CBI दर्ज करेगी FIR
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 2 September 2026 at 12:23 IST