Bareilly Violence: बरेली हिंसा में शामिल 60 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट चालू... मास्टर माइंड तौकीर ने ऐसे की थी हिंसा की प्लानिंग

बरेली हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, 74 दुकानें सील की गई हैं और IMC दफ्तर पर ताला लगा दिया गया है।

Follow :  
×

Share


मौलाना तौकीर रजा | Image: ANI

पुलिस ने नदीम खान को रविवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था, जो व्हाट्सएप कॉल करके लोगों को बरेली बुलाने में शामिल था। इसके अलावा, डॉ. नफीस को भी देर रात गिरफ्तार कर लिया गया, जो तौकीर रजा का करीबी हैं।

नगर निगम ने नफीस की नावल्टी वाली मार्केट को सील कर दिया है, जिसमें 74 दुकानें हैं। इस मार्केट में IMC का दफ्तर भी संचालित किया जा रहा था, जिस पर भी ताला लगा दिया गया है। आरोप है कि नाले पर कब्जा कर यह मार्केट बनाई गई थी।

SIT का गठन, कैसे हुई हिंसा?  

उपद्रव की तफ्तीश के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जिसमें एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में तीन सीओ और 14 इंस्पेक्टर शामिल हैं। SSP अनुराग आर्य ने कहा कि SIT इस मामले की जांच करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि पहलवान साहब की मजार के पास की मार्केट की कई दुकानें नाले पर बनी हैं जो अवैध हैं। टीम ने मार्केट की पैमाइश की और दुकानदारों को सामान निकालने के लिए कहा। जैसे-जैसे दुकानें खाली होती गईं, एक-एक कर उनको सील किया गया।

इंटरनेट सेवा बहाल

बरेली में इंटरनेट सेवा रात 12:30 बजे बहाल हो गई। इससे पहले, इंटरनेट बंदी के कारण व्यापार और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा था। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और अवैध निर्माणों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बरेली हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

हिंसा के आरोपी का कैसे पता चला?

बरेली में हुई हिंसा पर बरेली रेंज के DIG अजय कुमार साहनी ने बताया कि, अब स्थिति सामान्य है, 10 FIR दर्ज की गई हैं और सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। मौलाना तौकीर रजा मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लोगों को इकट्ठा करने और योजना को साझा करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया गया।

प्रदर्शनकारियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और पत्थर बरामद किए गए हैं। पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की गई और पथराव भी किया गया। 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। आगे की जांच जारी है। अब तक की जांच में तौकीर रजा ही घटना का मास्टरमाइंड है। 50-60 हजार की भीड़ जुटाने की योजना थी। बड़ी घटना को अंजाम देने की मंशा के साथ कॉल दी गई थी।

यह भी पढ़ें: शराब के लिए पैसे ना दिए तो भाई-भाभी को पेट्रोल से जिंदा जलाने की कोशिश

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 30 September 2025 at 10:13 IST