Bank Holidays in June 2026 : जून में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये रही छुट्टियों की पूरी लिस्ट; देखें कैलेंडर
Bank Holidays in June: जून 2026 में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने जून महीने के लिए बैंकों की छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने देश के अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और वीकेंड के चलते बैंकों में कई दिन कामकाज बंद रहेगा।
- भारत
- 2 min read
Bank Holidays in June: नया महीना शुरू होने वाला है और अगर आपको जून में बैंक शाखा जाकर ड्राफ्ट बनवाने, केवाईसी (KYC) अपडेट कराने या लॉकर से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, जून 2026 में रविवार, दूसरे व चौथे शनिवार और क्षेत्रीय त्योहारों को मिलाकर बैंक कुल 13 दिन बंद रहने वाले हैं।
सबसे खास बात यह है कि जून के आखिरी हफ्ते में एक बड़ा 'लॉन्ग वीकेंड' भी आ रहा है। आइए, लिस्ट वाइज जानते हैं कि जून के महीने में कब और कहां बैंक बंद रहेंगे ताकि आपको कोई परेशानी न हो।
जून 2026 में 13 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट
7 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश
13 जून शनिवार दूसरा शनिवार
14 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश
15 जून सोमवार वाईएमए डे / राजा संक्रांति आइजोल,
17 जून बुधवार महाराणा प्रताप जयंती
18 जून गुरुवार श्री गुरु अर्जुन देव जी शहीदी दिवस
21 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश
25 जून गुरुवार मुहर्रम
26 जून शुक्रवार मुहर्रम / आशुरा
27 जून शनिवार चौथा शनिवार
28 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश
29 जून सोमवार संत गुरु कबीर जयंती
30 जून मंगलवार रेमा नी फेस्टिवल
बैंक शाखा बंद, लेकिन डिजिटल सेवाएं रहेंगी 24x7 चालू
भले ही जून में 13 दिन बैंक शाखाओं में ताले लटके रहेंगे, लेकिन आपको वित्तीय लेनदेन के लिए परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। देश में डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चौबीसों घंटे (24 Hours) चालू रहेंगी। आप Google Pay, PhonePe, Paytm या नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग के जरिए आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
इसके अलावा ATM से कैश निकालने और क्रेडिट-डेबिट कार्ड से भुगतान करने की सुविधा हमेशा की तरह सामान्य रूप से काम करती रहेगी। आपको बता दें, शाखा के अत्यावश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करें। लंबी छुट्टियों वाले सप्ताहांत तक इंतजार करने से बचें। जहां संभव हो, ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करें। अपने राज्य के लिए आरबीआई की छुट्टियों की सूचनाओं की जांच करें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 29 May 2026 at 19:51 IST