अपडेटेड 16 February 2026 at 07:19 IST

Ind vs Pak: 'आखिर बाप तो बाप होता है...' T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पीटा, तो गदगद हुए धीरेंद्र शास्त्री; यूं कसा तंज

Baba Bageshwar: बागेश्वार धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्क्षी ने ICC Mens T-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान पर भारत की जीत पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आखिर बाप तो बाप होता है।

Follow :  
×

Share


Baba Bageshwar on Ind vs Pak | Image: Republic/x

Baba Bageshwar on ICC Mens T20 World Cup 2026: श्रीलंका के कोलंबो में टी-20 वर्ल्ड कप मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने 61 रनों से जीत हासिल की। पाकिस्तान की करारी हार के बाद देश में जश्न का माहौल है। इसे लेकर बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है।

बाबा बागेश्वर ने पाकिस्तान की हार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'पहले भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था और अब भारतीय खिलाड़ियों ने क्रिकेट के मैदान पर भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।'

बाप तो बाप होता है- धीरेंद्र शास्त्री

यही नहीं, उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा, 'आखिर बाप तो बाप होता है।' इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना की।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला 

उन्होंने अपनी कथा में मौजूद सभी भक्तों से ताली बजाकर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने का आग्रह किया। साथ ही, मंच से भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए।

भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

बता दें कि कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 176 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन पाकिस्तानी टीम 114 रनों पर 18 ओवर में सिमट गई। इसी के साथ भारतीय टीम पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में पहुंच गई।

इस मैच में ईशान किशन की बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पाकिस्तान के खिलाफ जीत की सबसे बड़ी वजह रही। भारत की शानदार जीत के बाद ईशान किशन ने अपनी मैच जिताऊ पारी और टीम की रणनीति को लेकर बात की। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने ईशान ने कहा कि शुरुआत में विकेट आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी ताकत पर भरोसा कायम रखते हुए बल्लेबाजी की। 

यह भी पढ़ें: IND vs PAK T20 World Cup: इतनी बुरी हार! फरहान, अयूब, सलमान और बाबर... भारतीय गेंदबाजों ने सबकी उड़ाईं धज्जियां, बुरी तरह से हारा पाकिस्तान

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 07:12 IST