अपडेटेड 28 February 2025 at 21:43 IST

Badrinath Avalanche: बद्रीनाथ से राहत भरी खबर, 33 मजदूरों को सुरक्षित निकाला, ग्लेशियर टूटने के बाद अबतक के बड़े अपडेट्स

चमोली हिमस्खलन पर उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया, शाम 5:00 बजे तक 33 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था। बाकी 24 लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।

Follow :  
×

Share


Uttarakhand Avalanche 33 Rescued | Image: Republic

Badrinath Avalanche: पहाड़ों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारी बारिश और बर्फबारी अपने साथ तबाही लेकर आई है। उत्तराखंड के चमोली जिले के बद्रीनाथ क्षेत्र में शुक्रवार, 28 फरवरी को भारी हिमस्खलन (Avalanche) हुआ। बद्रीनाथ धाम के करीब माणा गांव के पास एक ग्लेशियर टूटने से हादसा हुआ, जिससे 57 मजदूर बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़ों के नीचे दब गए। घटना के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच बद्रीनाथ से राहत भरी खबर आई है। बद्रीनाथ माणा एवलांच में फंसे 57 में 33 मजदूर सुरक्षित निकाला लिए गए हैं।


हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। निचले इलाकों भारी बारिश भी हो रही है। बीते दो दिन से बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण शुक्रवार सुबह यहां बड़ी तबाही मच गई। बद्रीनाथ क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ। इस एवलांच ने भारत-तिब्बत बॉर्डर के पास माणा गांव में स्थित बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) के कैंप को अपने चपेट में ले लिया। हादसे के समय 57 मजदूर कैंप में थे और सभी एवलांच की चपेट में आ गए। मगर राहत की बात है कि पूरे दिन चले रेस्क्यू में 32 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जबकि 24 की तलाश के लिए रेस्क्यू अब भी जारी है।

32 मजदूर सुरक्षित निकाले गए

चमोली हिमस्खलन पर उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया, शाम 5:00 बजे तक 33 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था। बाकी 24 लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से 6 किलोमीटर आगे हिमस्खलन में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

यह भी पढ़ें:हिमस्खलन की मौसम विभाग ने पहले दे दी थी चेतावनी, जिम्मेदार कौन?


ग्लेशियर टूटने के बाद अबतक के बड़े अपडेट्स

  • चमोली में बद्रीनाथ धाम के करीब माणा गांव के पास शुक्रवार सुबह एक ग्लेशियर टूटने से हादसा हुआ
  • ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर दबे बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़ों के नीचे दब गए
  • ये मजदूर सीमा सड़क संगठन (BRO) के ठेकेदार के तहत काम कर रहे थे
  • मजदूरों को बचाने के लिए ITBP, BRO, आर्मी और पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया
  • केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने डीजी आईटीबीपी और डीजी एनडीआरएफ से बात की
  • गृह मंत्री अमित शाह खुद इस अभियान पर लगातार नजर बनाए रखे
  • CM पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष में राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की
  • भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के बावजूद भारतीय सेना की आईबेक्स ब्रिगेड ने तेजी से बचाव अभियान जारी रखा
  • चमोली हिमस्खलन घटना पर NDRF महानिदेशक पीयूष आनंद ने भी रेस्क्यू का अपडेट लिया
  • शाम करीब 4 बजे NDRF महानिदेशक ने 16 मजदूरों सुरक्षित बाहर निकालने की पुष्टि की
  • अब तक बद्रीनाथ माणा एवलांच में फंसे 57 में 32 मजदूर सुरक्षित निकाल लिए गए हैं 25 की तलाश जारी है। 
     

यह भी पढ़ें: Avalanche In Badrinath: सड़क निर्माण का चल रहा था काम, अचानक टूटा ग्लेशियर और फंस गए 57 मजदूर; चमोली में कैसे हुआ हादसा?

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 28 February 2025 at 19:38 IST