अपडेटेड 5 March 2026 at 09:39 IST

बम की आवाज, आसमान में धुआं...पीवी सिंधु ने बताया ईरान के हमले के बीच दुबई में कैसे कटे दो दिन, बताया 15 मिनट के कैसे बदल गया सबकुछ

दुबई से वापस स्वदेश लौटने के बाद भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपने अनुभव साक्षा की हैं। उन्होंने बताया है कि कैस भयावह मंजर को आखों के सामने देखा तेज धमाकों की आवाज होटल के कमरे तक सुनाई दे रही थी।

Follow :  
×

Share


पीवी सिंधु ने बताया ईरान के हमले के बीच दुबई में कैसे कटे दो दिन | Image: Reuters, X

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु सकुशल स्वदेश लौंट आईं हैं। वो खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच दुबई में फंस गई थी। अब उन्होंने दुबई की हालत को आंखों देखी बयां किया है। पीवी सिंधू ने बताया कि दुबई में कैसा मंजर था, तेज धमाकों की आवाज बार-बार सुनाई दे रही थी। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद जानकारी मिली की एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। उन्होंने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि बहुत डरावने हालात से गुजरना पड़ा था।

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप 2026 खेलने बर्मिंघम जा रही थीं, लेकिन दुबई में ट्रांजिट के दौरान अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर हमलों और उसके जवाबी कार्रवाई के चलते गल्फ क्षेत्र का एयरस्पेस बंद हो गया। इससे दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गईं, जिसके कारण सिंधु सहित हजारों यात्री फंस गए। इनमें से एक पीवी सिंधू भी थी।

पीवी सिंधु ने बयां की आप बीती

पीवी सिंधु ने अनुभव साक्षा करते हुए कहा,"यह एक मुश्किल सिचुएशन थी। मैं बर्मिंघम में एक टूर्नामेंट के लिए जा रही थी। 28 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे दुबई पहुंची थीं। लैंडिंग के महज 15 मिनट बाद ही एयरस्पेस बंद होने की खबर आई और उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट रद्द हो गई। शुरुआत में लगा कि स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी, लेकिन दिन-ब-दिन एयरपोर्ट बंद रहने से हालात डरावने होते गए। सिंधु ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा, "यह बहुत मुश्किल स्थिति थी। हम दुबई लैंड हुए और तुरंत सब कुछ बंद हो गया। हमें समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है, इसलिए यह थोड़ा डरावना था।"

बेहद डरावने पल को अनुभव किया-पीवी सिंधु 

बैडमिंटन प्लेयर ने बताया कि मेरे कोच एयरपोर्ट पर थे और उन्हें तेज आवाजें सुनाई दे रही थीं और उन्होंने बहुत ज्यादा धुआं देखा। एयरपोर्ट के पास विस्फोट की आवाजें सुनाई दीं। हमने ऊपर से इंटरसेप्शन की आवाजें सुनीं और कुछ घंटों बाद दुबई एयरपोर्ट के बहुत करीब एक बड़ा विस्फोट हुआ। मेरे कोच मुश्किल से 100 मीटर की दूरी पर थे, धुआं और मलबा चारों तरफ था। उन्हें तेजी से वहां से भागना पड़ा। यह बेहद डरावना और तनावपूर्ण पल था।"

पीवी सिंधु ने भारत सरकार का जताया आभार

पीवी सिंधू ने बताया कि विस्फोट के बाद सभी पैसेंजर्स को एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया और बसों से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। अगले दिन होटल में भी तेज आवाजें सुनाई दीं। सिंधु ने बताया कि स्थिति दिन-ब-दिन और भयावह होती गई, लेकिन भारतीय दूतावास और दुबई में भारतीय कॉन्सुलेट जनरल की मदद से सब संभव हुआ। उन्होंने कहा, "मैं भारतीय सरकार, हाई कमीशन और कॉन्सुलेट जनरल का बहुत आभारी हूं। उन्होंने बहुत अच्छे से कोऑर्डिनेट किया और मदद की। इतने सारे लोगों को सुरक्षित ठहराना आसान नहीं था, लेकिन वे बहुत सहयोगी रहे। कुछ विशेष फ्लाइट्स की व्यवस्था हुई और खुशकिस्मती से मैं उनमें शामिल हो सकी।"
 

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरानी युद्धपोत को समुद्र में डुबोया, 87 नौसैनिक की मौत

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 09:39 IST