दिल्ली में नाबालिग की बेरहमी से हत्या, पेट में तेजधार हथियार से किए कई वार, 2 गिरफ्तार

Badarpur Delhi: दिल्ली के बदरपुर से एक 17 साल के लड़के की हत्या की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित के सीने और पेट में तेज धार वाले हथियार से वार किया गया।

 
Follow :
दिल्ली बदरपुर में नाबालिग की बेरहमी से हत्या, तेजधार हथियार से वार, 2 गिरफ्तार | Image: AI

Badarpur Delhi Murder: दिल्ली के बदरपुर इलाके से एक बेहद ही दर्दनाक खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक 17 साल के लड़के पर तेज धार वाले हथियार से वार किया गया, जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कुछ लोगों द्वारा पीड़ित को गंभीर हालत में AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और उसकी हालत गंभीर बताई गई, लेकिन बाद में पीड़ित ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और इस मामले में 2 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सीने और पेट में तेज धार वाले हथियार से वार

समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीड़ित के सीने और पेट में तेज धार वाले हथियार से वार किया गया। पीड़ित को लोगों की मदद से AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और उसकी हालत गंभीर बताई गई। बाद में पीड़ित ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया। हालांकि, अभी तक पीड़ित की पहचान सामने नहीं आई है।

July 12, 2026

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का मामला?

शुरुआती जांच से पता चला है कि पीड़ित मोलरबंद एक्सटेंशन का 17 साल का लड़का था और कहा जा रहा है कि उसे एक लड़की के भाई ने मौके पर बुलाया था, जिसके साथ वह रिलेशनशिप में था। तीन दोस्तों के साथ लोकेशन पर पहुंचने पर, दूसरे ग्रुप के साथ झगड़ा हो गया, जिसके दौरान पीड़ित के सीने और पेट में तेज धार वाले हथियार से वार किया गया।

जांच में जुटी पुलिस

बदरपुर पुलिस स्टेशन ने अभी तक इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमें बाकी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। वहीं, बताया गया कि पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, 2 आरोपियों से पूछताछ जारी है।

July 12, 2026

ये भी पढ़ें: 'नाव उल्टी हो गई, द्वीप पर सुविधाएं नहीं थीं...,' वियतनाम हादसे में जिंदा बचे भारतीय ने सुनाई खौफनाक दास्तान
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 12 July 2026 at 23:42 IST