राम मंदिर ट्रस्‍ट ने निकाली CEO की वैकेंसी, यहां जानिए उम्र, काम से लेकर सैलरी और योग्यता सबकुछ, ये दो चीज होना है बेहद अनिवार्य; ऐसे करें अप्‍लाई

चढ़ावा चोरी के बीच अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट को सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) पद के लिए कैंडिडेट की तलाश है। इसके लिए ट्रस्‍ट ने CEO पद के लिए वेकेंसी निकाली है।

 
Follow :
राम मंदिर ट्रस्‍ट ने निकली CEO की वेकेंसी, यहां जानिए उम्र, काम से लेकर सैलरी और योग्यता सबकुछ, ये दो चीज होना है बेहद अनिवार्य; ऐसे करें अप्‍लाई | Image: Social Media

चढ़ावा चोरी के बीच अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट को सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) पद के लिए कैंडिडेट की तलाश है। इसके लिए ट्रस्‍ट ने CEO पद के लिए वेकेंसी निकाली है। तीर्थक्षेत्र संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें  searchcommittee.srjbt@gmail.com पर मेल करना होगा।

आपको बता दें कि राम मंदिर में दान चोरी पकड़े जाने के बाद से ही यहां की व्यवस्थाओं में परिवर्तन की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। छह जुलाई को श्रीराम मंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में इस परिवर्तन पर मुहर भी लग गई। सीईओ की नियुक्ति का फैसला करते हुए तीन सदस्यीय समिति का गठन भी कर दिया गया था। यही समिति अब आवेदनों पर विचार करेगी और सीईओ की नियुक्ति करेगी।
 

July 13, 2026

यहां जानिए उम्र, काम, सैलरी और योग्यता

पद : मुख्य कार्यकारी अधिकारी
सेवा अनुबंध की अवधि: 3 वर्ष। संतोषप्रद प्रदर्शन के आधार पर नवीनीकरण संभव है।
पदस्थापन का स्थान: अयोध्या
वेतन एवं सुविधाएं परस्पर बातचीत से निश्चित की जाएंगी।

योग्यता:

शैक्षणिक : न्यूनतम स्नातक
आयु : 50 से 70 वर्ष के मध्य

अनुभव

विशाल सार्वजनिक संगठन / संस्था / विभाग / कंपनी के प्रबंधकीय दायित्व में कार्य करने का न्यूनतम 20 वर्षों का अनुभव | यह अनुभव बहु-आयामी (सामान्य प्रशासन, वित्त, लेखा, कार्मिक, जनसंपर्क, आईटी, सुरक्षा, विधि इत्यादि) समन्वय और मार्गदर्शन का हो। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अथवा मंदिर/ हिंदू धार्मिक संस्था के प्रबंधन के अनुभव को वरीयता दी जाएगी। इस प्रकार के अनुभव, कौशल और क्षमता वाले सेवानिवृत अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं।
दायित्व विवरणः संलग्न है।

धार्मिक विश्वास: सक्रिय हिंदू होना अनिवार्य । श्रीरामभक्त वैष्णव होना वांछनीय।

भाषा ज्ञान: हिन्दी और अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान अनिवार्य ।

आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि एवं समय : 18 जुलाई, 2026 सांयकाल 4 बजे
आवेदन भेजने की विधि : searchcommittee.srjbt@gmail.com पर ईमेल से भेजें।

दायित्व:-

  • संस्था के मु.का.अ. के नाते समस्त वैधानिक, प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों का निष्पादन
  • संस्था के स्वरूप और आकार के अनुसार कार्य प्रणाली और पद्धतियां विकसित करना।
  • संस्था के उद्देश्य, स्वरूप और आकार के अनुसार संगठन गठित करना
  • संस्था के अधिकारियों, सेवकों और कर्मचारियों के शीर्षस्थ कार्यकारी नायक का दायित्व संभालना
  • संस्था की वर्तमान गतिविधियों और भावी विकास का कुशल संचालन करना
  • समस्त वैधानिक, नियामक और ट्रस्ट डीड की आवश्यकताओं की पूर्ति करना
  • संस्था के वित्तीय व्यवहार, लेखों और सूचनाओं में पारदर्शिता और कुशलता सुनिश्चित करना
  • संस्था के स्वरूप अनुसार सक्षम सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना और इस हेतु आवश्यकता अनुसार स्थानीय, प्रादेशिक और केंद्रीय शासन के साथ समन्वय रखना
  • समस्त धार्मिक पूजापाठ, उत्सव, अनुष्ठान आदि नियमित एवं सुचारु रूप से चलना सुनिश्चित करना
  • दर्शनार्थियों की सुरक्षा, सुविधा और संतोष सुनिश्चित करना
  • समय समय पर पधारने वाले विशिष्ट अतिथि/ प्रमुख संतों की यथोचित व्यवस्था
  • संस्था और मंदिर की प्रतिष्ठा में उत्तरोत्तर वृद्धि और सनातन परंपराओं की स्थापना और विकास में इनकी सहभागिता सुनिश्चित करना
  • संस्था की संपत्तियों की उचित सुरक्षा और नियमानुसार विनिवेश करना 
  • ट्रस्ट डीड में वर्णित उद्दयेशयों की प्राप्ति की योजनाएँ बनाना और ट्रस्टी मंडल एवं महामंत्री के निर्देशन में कुशल क्रियान्वन करना
  • न्यास और महामंत्री के निर्देशन में समय समय पर प्रदत अन्य दायित्वों का वहन करना ।

मिलेंगी ये सुविधाएं

श्रीराम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट की तरफ से सीईओ को वेतन और आवास उपलब्‍ध कराया जाएगा। यह पद पूरी तरह से ट्रस्‍ट के अधीन होगा और वह एक वेतनभोगी कर्मचारी की तरह राम मंदिर के लिए समर्पित रहेगा।

इसे भी पढ़ें- Bankipur Bypoll: तेज प्रताप यादव को करारा झटका, नामांकन के तुरंत बाद JJP कैंडिडेट वीणा मानवी गिरफ्तार, बेहद गंभीर है आरोप

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 13 July 2026 at 14:27 IST