अपडेटेड 24 January 2024 at 11:58 IST

गर्भगृह के लिए बनी थी रामलला की तीन मूर्तियां, अब सामने आई सफेद संगमरमर वाली; कर लीजिए दर्शन

राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित करने के लिए रामलला की 3 मूर्तियां बनाई गई थी। अब दूसरी मूर्ति की भी तस्वीर भी सामने आ गए है, जो काफी भव्य है।

Follow :  
×

Share


रामलला की नई मूर्ति | Image: ANI

Ayodhya Ram lalla New Statue: अयोध्या में 22 जनवरी को पूरे विधि-विधान से रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो गई। 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद रामलला कुटिया से निकलकर भव्य राम मंदिर में विराजमान हो गए। पूरा देश इस शुभ घड़ी का साक्षी बना। गर्भगृह में रामलला के बालक स्वरूप की मूर्ति स्थापित की गई है। बता दें कि रामलला की मूर्ति स्थापित करने के लिए 3 मूर्तियां बनाई गई थी।


श्रीरामचरित्रमानस में राम के जिस स्वरूप का वर्णन किया गया है वो निलांबुज, श्यामल, कोमलांगम....राम के वर्ण को श्यामवर्ण बताया गया है। यही वजह रही कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए जिस मूर्ति का चयन किया गया वो श्याम रंग का है। भगवान राम की मूर्ति काफी भव्य है। मूर्ति से श्रीराम के बालक स्वरूप की झलक दिख रही है। रामलला की बाकी दो मूर्तियां भी काफी भव्य है।

संगमरमर से बनी रामलला की दूसरी मूर्ति

अब संगमरमर से बनी रामलला की दूसरी मूर्ति की भी तस्वीर भी सामने आ गई है। राजस्थान के मूर्तिकार सत्यनारायण पांडेय ने इस भव्य मूर्ति का निर्माण किया है। बता दें कि कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगिराज ने जो रामलला की मूर्ति बनाई वो शिला पर बनाई गई है जबकि सत्यनारायण पांडेय ने जो मूर्ति बनाई वो सफेद संगरमरर पर बनाई गई है। वहीं, तीसरी मूर्ति का निर्माण गणेश भट्ट ने शिला पर किया है।

विष्णु के अवतारों का वर्णन

सत्यनारायण पांडेय की बनाई मूर्ति में श्वेत वर्ण की है। इसमें भगवान राम के चरणों में हनुमान जी भी विराजित हैं। वहीं,भगवान विष्णु के अवतारों को भी मूर्ति के चारों तरफ दिखाया गया है। भगवान विष्णु के 10 अवतार 1 मत्सय, 2 कूर्म, 3 वराह, 4 नरसिंह, 5 वामन, 6 परशुराम, 7 राम, 8 कृष्ण, 9 बुद्ध और 10वां कल्कि अवतार की आकृतियां मूर्ति में बनाई गई है।

दूसरी मूर्ति का भव्य श्रृंगार 

रामलला की दूसरी मूर्ति का भी भव्य श्रृंगार भी किया गया है। मूर्ति के ऊपरी हिस्से में रामलला को आर्शीवाद देते हुए भगवान ब्रह्मा, शंकर, गुरु वशिष्ठ और विश्वामित्र की मूर्ति के भी दर्शन हो रहे हैं। रामलला की तीसरे विग्रह की तस्वीर अभी सामने नहीं आई है। मगर रामलला की तीसरी मूर्ति जो गणेश भट्ट ने बनाई है वो भी तैयार है।

कहां रखी जाएगी रामलला की दूसरी मूर्ति

यह उन तीन मूर्तियों में शामिल है जिन्हें गर्भगृह में स्थापित करने के लिए गढ़ा गया था। मगर कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित करने के लिए चयन किया गया। जानकारी के मुताबिक, इन तीनों मूर्तियों को भी राम मंदिर स्थापित किया जाएगा। शेष दो मूर्तियों को मंदिर में अन्य स्थान पर जगह दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Pran Pratishtha के बाद भगवान राम के दर्शन करने पहुंचे 'हनुमान', अद्भुत दृश्य देख सुरक्षाकर्मी भी दंग

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 24 January 2024 at 10:07 IST