फारूक अब्दुल्ला की रैली में हमला, दो युवकों को चाकू घोंपा; पुलिस ने इलाके को घेरा

Jammu-Kashmir News: फारूक अब्दुल्ला की रैली में हमला किया गया है।

 
Follow :

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फारूक अब्दुल्ला की रैली में हमला हुआ है। रैली में दो युवकों को चाकू घोंपा गया है।

एक की हालत गंभीर

पुंछ में नेशनल कॉन्फ्रेंस की रैली में ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि जब घटना हुई तब फारूक अब्दुल्ला बोल रहे थे। आपको बता दें कि पुंछ के मेंढर इलाके में रैली चल रही थी, जब चाकूबाजी हुई। रैली का आयोजन नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता जावेद राणा ने किया था।

डॉक्टर के मुताबिक, दो युवकों को घायल अवस्था में लाया गया, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा, दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।

आतंकी हमले में BJP से जुड़े नेता की मौत

इससे पहले जम्मू-कश्मीर में 18 मई को हुए दो आतंकी में पूर्व सरपंच की मौत हो गई। पहला हमला अनंतनाग में पर्यटकों पर किया गया तो वहीं, दूसरा हमला शोपियां में हुआ। आपको बता दें कि कश्मीर में भाजपा इकाई ने पुष्टि की है कि ऐजाज अहमद पार्टी से जुड़े थे। BJP के साजिद यूसुफ शाह ने कहा- 'हम आज दक्षिण कश्मीर के शोपियां के हीरपोरा में आतंकवादियों द्वारा पूर्व सरपंच ऐजाज अहमद शेख की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। एजाज अहमद जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के एक बहादुर सिपाही थे। भाजपा इस आतंकी हमले में जान गंवाने वाले ऐजाज अहमद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।'

इस हमले में एक बड़ा अपडेट भी सामने आया। प्रतिबंधित आतंकी संगठन TRF ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग में हुए दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर लिखा था- ‘शोपियां के हीरपोरा में आतंकवादी ने ऐजाज अहमद नाम के शख्स पर फायरिंग की। घायलों को निकाला गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।’

ये भी पढ़ेंः 'राम के साथ धोखा हुआ...', पप्पू यादव ने दे दिया विवादित बयान, PM मोदी के खिलाफ भी उगला जहर

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 19 May 2024 at 15:33 IST