BREAKING: असम में बड़ा रेल हादसा, दिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे; कई यात्री घायल

असम के कामरूप (मेट्रो) जिले के दिगारू रेलवे स्टेशन के समीप एक यात्री ट्रेन के छह से सात डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।

 
Follow :
कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे | Image: Republic

असम के गुवाहाटी से बड़े रेल हादसे की खबर आ रही है। दिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस (Kolkata-Sairang Express) का इंजन और 6 से 7 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया। डिब्बों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है।

असम के कामरूप (मेट्रो) जिले के दिगारू रेलवे स्टेशन के समीप यात्री ट्रेन के छह से सात डिब्बे पटरी से उतर गए। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने ने घटना की पुष्टि की है। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस हुई डिरेल

कपिंजल किशोर शर्मा ने कहा, "आज सुबह करीब 6:54 बजे दिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हमारे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है।"

November 11, 2026

 ट्रेन के 7 डिब्बे बेपटरी 

मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन मिजोरम से कोलकाता जा रही थी। घटना बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे हुई। हालांकि, रेलवे अधिकारी के शुरुआती बयान में पटरी से उतरे डिब्बों की संख्या छह बताई गई थी। मगर बात में जानकारी आई की ट्रेन के 7 डिब्बे बेपटरी हो गए हैं।

November 11, 2026

कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर

हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है। हालांकि, राहत की बात है कि इतने बड़े हादसे में अब तक किसी की जान जाने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य जारी है। डिब्बे में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। 

कैसे हुआ हादसा

हादसे के बाद इस रूट पर रेल सेवा प्रभावित हुई है। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के CPRO ने बताया, '11 नवंबर की सुबह लगभग 06:54 बजे, असम के दिगारू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को एक दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था। इस दौरान लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई। 

यह भी पढ़ें: HP: 150 मीटर ऊंची बिजली के तारों में लटका रूसी पैराग्लाइडर, ऐसे बची जान
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 November 2026 at 08:33 IST