अपडेटेड 20 March 2026 at 14:59 IST

Assam Elections 2026: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने इस सीट से भरा नामांकन, कहा- हर हिंदू को भाजपा के दायरे में लाना हमार मिशन

Assam Elections 2026: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जलुकबाड़ी सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान बारिश के बावजूद भारी संख्या में लोग इक्ट्ठा हुए। सीएम हिमंता के साथ पत्नी रिनिकी और बेटा नंदिल भी मौजूद रहे, इससे पहले उन्होंने अपनी मां का आशीर्वाद लिया, पढ़ें क्या कहा?

Follow :  
×

Share


असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। | Image: @himantabiswa

Himanta Biswa Sarma Nomination: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जलुकबाड़ी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान उन्होंने प्रचंड जीत का दावा किया और कहा कि हर हिंदू को बीजेपी के दायरे में लाना उनका मिशन है। सीएम सरमा ने नामांकन दाखिल करने से पहले अपनी मां मृणालिनी देवी का आशीर्वाद लिया।

मां का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने कहा कि, 'शुभ काम की शुरुआत हमेशा मां के आशीर्वाद से होनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि मां का आशीर्वाद उन्हें ‘आई असोमी’ यानी मां असम की सेवा जारी रखने की ताकत देता है।

हिमंता ने भरा नामांकन, बारिश के बावजूद भारी भीड़

रात भर और सुबह तड़के हुई भारी बारिश के बावजूद खानापारा के वेटरिनरी फील्ड में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सीएम सरमा अपनी पत्नी रिनिकी भुयान और बेटे नंदिल विश्व के साथ पहुंचे। उनके साथ गुवाहाटी से BJP सांसद बिजुली कालिता मेधी भी मौजूद रहीं।

नामांकन से पहले सीएम ने गाड़ी पर सवार होकर वेटरिनरी फील्ड से करीब 5.6 किलोमीटर दूर कामरूप (महानगर) जिला निर्वाचन कार्यालय तक रैली निकाली। रैली में हजारों समर्थक शामिल हुए। इससे पहले एक पोस्ट में हिमंता ने लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया था और कहा था कि उनका आशीर्वाद इस यात्रा को ऊर्जा देगा।

CM हिमंता ने मां के आशीर्वाद को बताया सबसे जरूरी

नामांकन पत्र दाखिल करने का पूरा कार्यक्रम भावुक माहौल में बदल गया,  सीएम ने मां के आशीर्वाद को सबसे जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि इन दिनों वे मां के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते, लेकिन उनका आशीर्वाद उन्हें असम की जनता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। जलुकबाड़ी सीट को सीएम हिमंता सरमा की पारंपरिक मजबूत सीट माना जाता है। 2026 के असम विधानसभा चुनाव में BJP की ओर से यह नामांकन पार्टी की तैयारियों का बड़ा संकेत है। स्थानीय स्तर पर भी समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने इस मौके पर दोहराया कि हर हिंदू को भाजपा के दायरे में लाना उनका प्रमुख मिशन रहेगा। उन्होंने कहा कि यह मिशन असम की एकता और विकास के लिए जरूरी है।  

यह भी पढ़ें: अर्धनग्न युवक ने खुद को चाकू से गोदा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 14:59 IST