'आजकल हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़के पसंद आते हैं...'अशरफ ने बार-बार भेजे अश्लील मैसेज और फोटो, संबंध बनाने के लिए कर रहा था फोर्स
TCS नासिक मामले के बाद अब मुंबई से इसी तरह का मामला सामने आने से बवाल मच गया है। यहां अशरफ नाम के युवक ने हिंदू लड़की को बार-बार अश्लील मैसेज भेजे। साथ ही संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा।
Mumbai News: नासिक के बाद अब मुंबई से भी कॉर्पोरेट जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक विशेष समुदाय का युवक हिंदू लड़की को निशाना बनाकर उसे फंसाने की कोशिश कर रहा था। उसने न सिर्फ बार-बार अश्लील मैसेज भेजे, बल्कि शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाला।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम अशरफ सिद्दीकी है, जो 19 साल की लड़की को बार-बार मैसेज भेजकर तंग कर रहा था। आरोपी की हरकतों से तंग आकर उसने अग्री पाडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही अश्लील चैट और वीडियो भेजने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई में हो रही थी नासिक TCS जैसी प्लानिंग?
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि वह मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में वह कॉर्पोरेट कंपनी के लिए थर्ड-पार्टी टेलीकॉलर के तौर पर काम करती है। इसी कंपनी में काम करने वाले उसके सीनियर अशरफ सिद्दीकी ने पहले उसके व्हाट्सएप पर मिस कॉल किया। नंबर सेव नहीं होने के चलते लड़की ने उसका नाम पूछा। उसने अपना नाम अशरफ बताया और कहा कि उसी के साथ कंपनी में काम करता है और उसका नंबर कंपनी के ही व्हाट्सएप ग्रुप से मिला है।
बार-बार भेजे गंदे मैसेज और फोटो
लड़की का आरोप है कि आरोपी ने न सिर्फ उसे कई बार मैसेज करके शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, बल्कि अश्लील तस्वीरें भी भेजीं। इसके अलावा उसने उसकी महिला सहकर्मियों के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
'आजकल हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़के पसंद...'
पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि जब उसने अशरफ को बताया कि वह हिंद है, तब उसने हैरतअंगेज जवाब दिया। आरोपी ने कहा कि आजकल हिंदू लड़कियां मुस्लिमों को ज्यादा पसंद करती हैं। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने थाने का रुख किया। अब पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है।
टीसीएस मामला क्या है?
महाराष्ट्र के नासिक स्थित टीसीएस की बीपीओ यूनिट में कथित तौर पर धर्मांतरण और महिलाओं के उत्पीड़न का मामला सुर्खियो में है। यहां काम करने वाली महिलाओं ने उनके दफ्तर में महिला कर्मचारियों को धमकाने, यौन शोषण करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि TCS कांड की मास्टरमाइंड बताई जा रही निदा खान ने अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट का रूख किया है। हालांकि, सोमवार (20 अप्रैल) को निदा खान को बड़ा झटका लगा। कोर्ट से उसकी अंतरिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए राहत देने से इनकार कर दिया। वहीं, अगली सुनवाई के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की गई है।
बता दें कि खुद के गर्भवती होने का हवाला देते हुए राहत की मांग की थी। TCS मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसकी जांच का जिम्मा SIT को सौंपा है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 24 April 2026 at 10:24 IST