असदुद्दीन ओवैसी के काफिले का एक्सीडेंट, आपस में भिड़ी कार-बाइक; 4-5 लोग घायल

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले में शामिल बाइक एक कार से टकरा गई, जिसमें करीब 4-5 लोग घायल हुए हैं।

 
Follow :
Asaduddin Owaisi Convoy Accident | Image: X

Asaduddin Owaisi Convoy Accident: AIMIM के चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार (15 सितंबर) को भोपाल पहुंचे। यहां शहर के वीआईपी रोड पर उनके काफिले के साथ कुछ ऐसा हुआ कि मौके पर अफरा-तफरा मच गई।

दरअसल, भोपाल के वीआईपी (VIP) रोड पर काफिले में शामिल बाइक से एक कार टकरा गई, जिसके बाद पीछे की बाइकें भी आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में करीब 4-5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

हादसे में कोई हताहत नहीं

गनीमत यह रही कि दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से हताहत नहीं हुआ है। इस अचानक हुए हादसे से सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया।

एक-दूसरे से टकराई गाड़ियां

यातायात अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत कॉल के मुताबिक, ओवैसी के काफिले में चल रही कुछ गाड़ियां एक-दूसरे से टकराई हैं। काफिला मोड़ पर जैसे ही रुका, यह हादसा हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस दौरान कुछ बाइक सवारों को चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

UCC को लेकर ओवैसी का सरकार पर निशाना

ओवैसी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर कहा कि उत्तराखंड का जो यूसीसी है, वही गुजरात का है, वही असम का है, वही मध्य प्रदेश का है। वही महाराष्ट्र का होने जा रहा है। उसमें सिर्फ अनुच्छेद के नंबर अलग है। मैं आपसे आग्रह कर रहा हूं कि आप इन तमाम यूसीसी को हिंदू मैरिज एक्ट में रख लीजिए। किस तरीके से मुसलमानों की धर्म की स्वतंत्रता को खत्म किया जा रहा है, संविधान के अनुच्छेद 26, 29 को खत्म किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: 'मोहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचार...', बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर किया प्रहार, हरीश रावत के PA के घर ED के छापे पर कहा- अब चुप्पी क्यों साध रखी है

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 16 September 2026 at 07:25 IST