HMPV Virus: भारत में एक और केस की पुष्टि, पुडुचेरी में एक और बच्ची की HMPV रिपोर्ट पॉजिटिव
पुडुचेरी में एक बच्ची में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) संक्रमण की पुष्टि हुई है और उसका इलाज जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (जिपमेर) में किया जा रहा है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read
पुडुचेरी में एक बच्ची में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) संक्रमण की पुष्टि हुई है और उसका इलाज जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (जिपमेर) में किया जा रहा है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुडुचेरी के स्वास्थ्य निदेशक वी. रविचंद्रन ने रविवार देर रात एक विज्ञप्ति में बताया कि बच्ची को बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत थी। उसे कुछ दिन पहले जिपमेर में भर्ती कराया गया था और उसका उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। पिछले हफ्ते पुडुचेरी में पहली बार तीन साल की बच्ची के एचएमपीवी से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में किया गया था। पूरी तरह ठीक होने के बाद शनिवार को बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
निदेशक ने बताया कि पुडुचेरी प्रशासन ने संक्रमण के संदर्भ में सभी एहतियाती कदम उठाए हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 13 January 2025 at 13:56 IST