Amravati: ब्रेकअप हुआ तो बन गया प्लेबॉय, एक शर्त से शुरू हुआ शोषण का खेल...350 से ज्यादा अश्लील VIDEO बनाने वाले अयान ने किए बड़े खुलासे
महाराष्ट्र के अमरावती में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और उनका वीडियो बनाने के मामले में एक नया खुलासा हुआ है।
महाराष्ट्र के अमरावती में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और उनका वीडियो बनाने के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। इस घिनौने कांड का मुख्य आरोपी अयान अहमद उर्फ मोहम्मद अयाज और उसके दोस्त उजैर खान ने लड़कियों को जाल में फंसाने, संबंध बनाते हुए उनके वीडियो बनाने और फिर ब्लैकमेल करने का एक नेटवर्क चलाया हुआ था।
पूछताछ में मामले के मास्टरमाइंड 19 वर्षीय अयान ने पुलिस को बताया कि उसका एक लड़की से अफेयर चल रहा था। उससे जब ब्रेकअप हुआ उसके बाद वो प्लेबॉय बन गया। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि पुलिस को ये सब बताते हुए अयाप का अंदाज बिल्कुल सामान्य था, जैसे की उसने कुछ गलत नहीं किया है।
जांच में यह भी पता चला है कि अयान का मोबाइल का बिजनेस था। इसके अलावा वो इंस्टाग्राम पर पेड प्रमोशन कर भी पैसे कमाता था। उसके 18 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि अपनी इस अय्याशी भरी और दिखावटी जीवनशैली को बनाए रखने के लिए वह अक्सर अपने दोस्तों और परिवार वालों से पैसे उधार लेता था। इन पैसों को वह लड़कियों पर खर्च करता था ताकि समाज में अपनी एक 'रईस' और 'आकर्षक' छवि बना सके।
लड़कियों को फंसाने के लिए ऐसे बिछाता था जाल
पुलिस ने बताया कि लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए अयान सोशल मीडिया पर चकाचौंध भरी प्रोफाइल बनाया था। वो इंस्टाग्राम के जरिए लड़कियों से जुड़ता और फिर धीरे-धीरे अपना प्रभाव डालना शुरू करता। एक बाद जब लड़की उसपर भरोसा कर लेती तो वो उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता और फिर ब्लैकमेलिंग शुरू कर देता था।
शर्त से शुरू हुआ शोषण का खेल
पुलिस का कहना है कि अयान यह सब अकेले नहीं कर रहा था, बल्कि उसका दोस्त उजैर खान भी इसमें बराबर का साझीदार था। यह पूरी खौफनाक साजिश दोनों आरोपियों के बीच एक शर्त या होड़ के रूप में शुरू हुई थी कि कौन सबसे ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फंसा सकता है। धीरे-धीरे यह शर्त यौन शोषण के एक बड़े नेटवर्क में बदल गई। वे लड़कियों के साथ बनाए गए निजी पलों के वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल करते थे। कुछ आपत्तिजनक सामग्री को इंटरनेट पर भी अपलोड कर दिया गया।
180 लड़कियां, 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो
अमरावती के परतवाड़ा इलाके में 19 वर्षीय अयान अहमद तनवीर को नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने, उन्हें ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। दावा किया जा रहा है कि अयान अहमद तनवीर ने करीब 180 लड़कियों को निशाना बनाया और ऐसे 350 से ज्यादा वीडियो बनाए। हालांकि पुलिस ने अब तक सिर्फ आठ पीड़ितों से ही संपर्क किया है जिनकी पहचान पक्की हो चुकी है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 17 April 2026 at 13:49 IST