अमित शाह शुक्रवार रात असम के जोरहाट पहुंचेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात असम के जोरहाट पहुंचेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जोरहाट पहुंचने के तुरंत बाद शाह गोलाघाट जिले के देरगांव जाएंगे, जहां वह लचित बरफुकन पुलिस अकादमी में रात्रि विश्राम करेंगे।

Follow :  
×

Share


Union Home Minister Amit Shah addresses the launch of BJP 'Sankalp Patra' for the Delhi Assembly Elections, at party office in New Delhi | Image: ANI

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात असम के जोरहाट पहुंचेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोरहाट पहुंचने के तुरंत बाद शाह गोलाघाट जिले के देरगांव जाएंगे, जहां वह लचित बरफुकन पुलिस अकादमी में रात्रि विश्राम करेंगे।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह शाह मिजोरम रवाना होने से पहले अत्याधुनिक पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मिजोरम में शाह असम राइफल्स कार्यालय को आइजोल से जोखावसांग स्थानांतरित करने के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे जो राज्य की राजधानी से लगभग 15 किलोमीटर दूर है।

शाह दिन में बाद में गुवाहाटी लौटेंगे और कोइनाधारा स्थित राज्य अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार की सुबह गृह मंत्री ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (एबीएसयू) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए असम के कोकराझार जिले के डोटमा के लिए रवाना होंगे। शाह दोपहर में गुवाहाटी लौटेंगे और पूर्वोत्तर क्षेत्र के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भारतीय न्याय संहिता की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक राज्य बीएनएस के अब तक के कार्यान्वयन पर जानकारी प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि शाह रविवार रात को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें- 'सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है', होली के मौके पर बोले CM योगी आदित्यनाथ


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 14 March 2025 at 12:20 IST