चकमा स्वायत्त परिषद चुनावों में BJP की जीत के लिए मिजोरम के लोगों का आभार, बोले अमित शाह

शाह ने मिजोरम के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चकमा स्वायत्त जिला परिषद के ग्राम परिषद चुनाव में भाजपा को “जबरदस्त जनादेश” मिला है।

Follow :  
×

Share


चकमा स्वायत्त परिषद चुनावों में BJP की जीत के लिए मिजोरम के लोगों का आभार, बोले अमित शाह | Image: BJP/X

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को मिजोरम के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चकमा स्वायत्त जिला परिषद के ग्राम परिषद चुनाव में भाजपा को “जबरदस्त जनादेश” मिला है और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति उनके स्नेह के कारण हुआ है।

खबरों के अनुसार…

खबरों के अनुसार, बुधवार को चकमा स्वायत्त जिला परिषद के ग्राम परिषद चुनावों में भाजपा ने निर्णायक जीत हासिल की। ​​पार्टी ने 88 ग्राम परिषदों में से 64 पर जीत हासिल की। ​​कुल 516 सीटों में से 366 सीटें उसे मिलीं, जिनमें 304 सामान्य और 62 आरक्षित थीं।

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “चकमा स्वायत्त जिला परिषद (सीएडीसी) के ग्राम परिषद चुनाव में भाजपा को शानदार जनादेश देने के लिए मिजोरम की जनता के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति लोगों का स्नेह है, जिन्होंने हमेशा मिजोरम के विकास को बढ़ावा दिया है। मिजोरम भाजपा के कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।”

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने बृहस्पतिवार को यहां गृह मंत्री से मुलाकात की। शाह के कार्यालय ने एक्स पर लिखा, “मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।” गृह मंत्री पूर्वोत्तर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के तहत 15 मार्च को मिजोरम भी जाएंगे।

ये भी पढ़ें - होलिका दहन पर भद्रा और चंद्र ग्रहण की छाया, इन 5 राशियों को होगी दिक्कत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 March 2025 at 23:01 IST