'नेगेटिव पॉलिटिक्स की वजह से 2030 तक भी चुनाव नहीं जीत पाएगी कांग्रेस, पंजाब से उखड़ जाएगी केजरीवाल की AAP', विपक्ष पर गरजे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी "नेगेटिव पॉलिटिक्स" की वजह से 2030 तक भी चुनाव नहीं जीत पाएगी। साथ ही उन्होंने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चेतावनी दी कि उनकी पार्टी को पंजाब से "उखाड़ फेंका" जाएगा।

 
Follow :
कांग्रेस और AAP पर बरसे अमित शाह, कहा-नेगेटिव पॉलिटिक्स की वजह से 2030... | Image: ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी "नेगेटिव पॉलिटिक्स" की वजह से 2030 तक भी चुनाव नहीं जीत पाएगी। उन्होंने राहुल गांधी पर सिर्फ़ घुसपैठियों के वोट बैंक को बचाने के लिए "वोट चोरी" के आरोप लगाने का आरोप लगाया। गृह मंत्री ने आगे निशाना साधते हुए कहा "अगर आप मेरी बात सुन रहे हैं, तो याद रखें कि अगले 30 सालों तक आपकी बारी नहीं आने वाली है।"

इस दौरान गृह मंत्री ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी हमला करते हुए चेतावनी दी कि उनकी पार्टी को पंजाब से "उखाड़ फेंका" जाएगा। शाह ने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार को वोट के जरिए सत्ता से बाहर करके उन्हें "मुंहतोड़ जवाब" देगी।

घुसपैठियों के वोटों को बचाना चाहते हैं राहुल

राष्ट्रीय राजधानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, गृह मंत्री ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की निष्पक्षता पर कांग्रेस पार्टी द्वारा बार-बार उठाए जा रहे सवालों पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा "मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि आप 'वोट चोरी' के आरोप लगाकर घुसपैठियों के वोटों को बचाना चाहते हैं। कांग्रेस कई राज्यों में दशकों से नहीं जीती है, और यह सिलसिला प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने से बहुत पहले ही शुरू हो गया था।"

October 22, 2026

कांग्रेस 2030 तक भी चुनाव नहीं जीत पाएगी

गृह मंत्री ने कांग्रेस की चुनावी स्थिति पर तंज कसते आगे कहा "आप जिस तरह की नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं, उसे देखते हुए मैं कह सकता हूं कि आप 2030 तक भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। जब आप जीतते हैं, तो निर्वाचन आयोग अच्छा काम कर रहा होता है, लेकिन जब भी आप हारते हैं, तो आपको निर्वाचन आयोग में ही खोट नजर आने लगता है। अगर आप मेरी बात सुन रहे हैं, तो याद रखें कि अगले 30 सालों तक आपकी बारी नहीं आने वाली है।"

पंजाब सरकार पर भी साधा निशाना

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा "मैं केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि पंजाब से AAP सरकार को उखाड़ फेंककर जनता आपको करारा जवाब देगी। आपने केवल आंदोलनों और विरोध-प्रदर्शनों के जरिए राजनीति की। आपने दिल्ली में लगे कचरे के बड़े-बड़े ढेरों को हटाने के लिए कुछ नहीं किया।"

ये भी पढ़ें: 'राहुल गद्दार?, क्या अब उनमें कोई ताकत नहीं बची, जो ऐसी एजेंसियों की मदद लेनी पड़ रही है जो भारत विरोधी...', BJP ने LoP पर जमकर बोला हमला
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 22 October 2026 at 16:27 IST