चिलचिलाती धूप में बॉर्डर इलाकों में 20 दिन बिताएंगे... देश की सुरक्षा में कहां-कहां खतरा? कोना-कोना तलाश रहे अमित शाह, होगा बड़ा एक्शन?
चिलचिलाती धूप में लोग घर से बाहर निकलने से घबरा रहे हैं। उस वक्त देश के गृह मंत्री अमित शाह 4 राज्यों के दौरे पर निकल गए हैं।
चिलचिलाती धूप में लोग घर से बाहर निकलने से घबरा रहे हैं। उस वक्त देश के गृह मंत्री अमित शाह 4 राज्यों के दौरे पर निकल गए हैं। खास बात ये है कि इस दौरे के दौरान अमित शाह बॉर्डर इलाकों में जाएंगे और सुरक्षा संबंधी चर्चाओं पर मीटिंग भी करेंगे।
मंगलवार को अमित शाह ने बीकानेर के भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास स्थित सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बीएसएफ जवानों से सीधी बातचीत की।
पहलाः बीकानेर का दौरा
25-26 मई को गृह मंत्री ने बीकानेर में बॉर्डर क्षेत्र की सुरक्षा की समीक्षा की। इस दौरान राजस्थान सरकार, बीएसएफ के अधिकारी और पांच सीमावर्ती जिलों के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।
सूत्रों की मानें तो इन स्थानों का दौरा करके अमित शाह ये तलाशने में लगे हैं बॉर्डर सुरक्षा कहां- कहां से कमजोर है और कहां-कहां से खतरा हो सकता है।
दूसराः भुज का दौरा
29 मई को अमित शाह गुजरात के भुज का दौरा करेंगे। इस दौरान वो बीएसएफ की सीमा चौकी जाएंगे। आपको बता दें कि इन इलाकों की सीमा सीधे पाकिस्तान से लगती है, जिसके कारण सुरक्षा लिहाज से ये काफी अहम हो जाते हैं।
तीसराः त्रिपुरा का दौरा
5 जून को अमित शाह त्रिपुरा के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस बॉर्डर को काफी संवेदनशील माना जाता है। बांग्लादेश में चल रही हलचल के बीच ये बॉर्डर के इलाके और ज्यादा अहम हो जाते हैं।
चौथाः पश्चिम बंगाल
15 जून को अमित शाह पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में जाएंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान घुसपैठ, बांग्लादेश की समस्या और बॉर्डर सुरक्षा पर अहम बातचीत हो सकती है। अमित शाह अपने इस दौरे में भी अफसरों और जवानों से सीधी बात करेंगे।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 26 May 2026 at 19:52 IST