अपडेटेड 4 July 2025 at 09:21 IST

किश्‍तवाड़ मार्ग पर 4 चेकपोस्‍ट, चप्पे-चप्‍पे पर सुरक्षा...अमरनाथ यात्रा शुरू होने पर पुलिस ने की स्‍थानीय लोगों से ये खास अपील

Amarnath Yatra 2025: श्री अमरनाथ यात्रा 2025 का आगाज हो चुका है। SSP संदीप मेहता ने कहा- 'किश्तवाड़-बटोत मार्ग पर पुख्ता तैयारियां की गई हैं। NH-244 पर चार चेकपॉइंट बनाए गए हैं, जिनमें सबसे अहम बग्गर चेकपॉइंट है।

Follow :  
×

Share


अमरनाथ यात्रा 2025 | Image: ANI

Amarnath Yatra 2025: श्री अमरनाथ यात्रा 2025 का आगाज हो चुका है। पहला जत्था पंचतरणी पहुंच चुका है, जिन्होंने सुबह बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अंतिम चढ़ाई शुरू कर दी है। नुनवान बेस कैंप से यात्रा का पहला जत्था 'हर हर महादेव' के जयकारों के साथ रवाना हुआ। लगभग 1600 वाहनों का काफिला चंदनवाड़ी के लिए निकला, यात्रियों ने कल (गुरुवार, सुबह 6 बजे) पैदल यात्रा आरंभ की थी। तीखी चढ़ाई और RFID जांच के बाद यात्रियों ने पिस्सू टॉप और जोजीपाल में विश्राम किया। दिन में जैसे-जैसे ऊंचाई बढ़ी, ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई।

14,500 फीट की ऊंचाई पर कई श्रद्धालु मेडिकल कैंप पहुंचे, जहां आईटीबीपी ने राहत और इलाज मुहैया कराया। शाम 6:30 बजे जत्था पंचतरणी पहुंचा, जहां से शुक्रवार सुबह बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अंतिम चढ़ाई शुरू हुई। वहीं, यात्रा मार्ग की सुरक्षा को लेकर डोडा जिले के SSP संदीप मेहता ने कहा है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

किश्तवाड़-बटोत मार्ग पर 4 चेकपॉइंट

SSP संदीप मेहता ने कहा- 'किश्तवाड़-बटोत मार्ग पर पुख्ता तैयारियां की गई हैं। NH-244 पर चार चेकपॉइंट बनाए गए हैं, जिनमें सबसे अहम बग्गर चेकपॉइंट है। हमारी टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई असामाजिक तत्व इस मार्ग से न गुजरे।' उन्होंने बताया कि यात्रा की सुरक्षा के लिए ड्रोन निगरानी, CCTV और पुलिस पार्टी की चौबीसों घंटे तैनाती सुनिश्चित की गई है।

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए खास इंतजाम 

प्रशासन और पुलिस ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। भोजन, चिकित्सा सहायता और विश्राम स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था की गई है। श्री अमरनाथ यात्रा 2025 के पहले दिन से ही भक्ति और सुरक्षा का समन्वय देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु कठिन परिस्थितियों के बावजूद बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए उत्साहित हैं और प्रशासन हर मोर्चे पर मुस्तैद है। 

यह भी पढ़ें : 'हमारे लिए अब चंदा मामा दूर के नहीं', त्रिनिदाद-टोबैगो में बोले PM मोदी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 4 July 2025 at 09:21 IST