BREAKING: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान Alliance Air फ्लाइट का टायर फटा, 37 यात्रियों की सांसें अटकी; बाल-बाल बचे
छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लैंडिंग के दौरान एक फ्लाइट का टायर फट गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार फ्लाइट में 37 यात्रियों के अलावा, 4 क्रू मेंबर भी सवार थे।
- भारत
- 2 min read
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार, 28 अगस्त को दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर की एक फ्लाइट का बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान टायर फट गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार फ्लाइट में 37 यात्रियों के अलावा, 4 क्रू मेंबर यानी कुल 41 लोग सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट (91697) की रनवे पर लैंडिंग के दौरान अचानक विमान का टायर फट गया। धमाके की आवाज और अचानक हुई इस घटना से एयरपोर्ट प्रशासन और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
सभी यात्री समेत क्रू मेंबर सुरक्षित
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार, 28 अगस्त को एलायंस एयर की एक फ्लाइट, जिसमें कुल 41 लोग सवार थे। जब विमान बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग कर रहा था, इसी दौरान टायर फट गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया और टर्मिनल बिल्डिंग में ले जाया गया।
पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
लैंडिंग के वक्त जोरदार आवाज के साथ टायर फटने के बावजूद ने पायलट ने समझदारी दिखाई। रिपोर्ट्स के अनुसार टायर फटने के बाद भी पायलट ने फ्लाइट का संतुलन बिगड़ने नहीं दिया और उसे सुरक्षित रनवे के किनारे रोक लिया, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 28 August 2026 at 18:41 IST