Lucknow: BJP कोई अस्पताल तो नहीं बनाती और जो बनी है उसे..., लोकबंधु अस्पताल में आग की घटना पर अखिलेश यादव ने उठाया बड़ा सवाल

अखिलेश यादव ने लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की घटना पर दुख जताया हैं। वहीं, BJP सरकार पर बरसते हुए कई सवाल उठाए हैं।

 
Follow :
Akhilesh Yadav | Image: PTI

राजधानी लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की घटने में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, 28 मरीजों को सिविल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है और घटना की जांच की आदेश भी दे दिए गए हैं। करीब 200 लोगों को अस्पताल से सूरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हॉस्पिटल में आग लगने की घटना को लेकर BJP सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने हॉस्पिटल के रख-रखाव को लेकर प्रबंधन पर भी सवाल उठाए हैं।

 

अखिलेश यादव ने लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की घटना पर दुख जताते हुए X पर पोस्ट लिखा है। लोकबंधु अस्पताल में लगी भयावह आग से प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना। यहां से बचाए गये मरीजों को अन्य अस्पतालों में तुरंत जगह दी जाए या उनके उपचार-इलाज की कोई और वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

 

अखिलेश ने बीजेपी पर बोला हमला

अखिलेश ने बीजेपी पर हमला करते हुए आगे लिखा, भाजपा स्वयं तो कोई अस्पताल बना नहीं पाती है और जो पिछली सरकारों ने बनाए हैं, उनका सही रखरखाव तक नहीं कर पा रही है। इस अग्निकांड के कारणों की गहराई से जांच की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि सुरक्षा के मानकों पर सब इंतजामात दुरुस्त थे अन्यथा उत्तरदायित्व सुनिश्चित करते हुए इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाए।


दिखावटी सहानुभूति अच्छी नहीं-अखिलेश 

CM योगी पर बरसते हुए अखिलेश ने लिखा, इस बारे में सरकार स्थिति स्पष्ट करे और सही-सही जानकारी दें जिससे मरीजों, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के परिजनों के बीच कोई आशंका जन्म न ले। ऐसे हालातों में फायर बिग्रेड के प्रयासों और अन्य राहत कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए तथाकथित वीआईपी लोग दूर ही रहें। ये दिखावटी सहानुभूति अच्छी नहीं, अगर इन लोगों ने सही से अपना काम किया होता तो हालात ऐसे न होते।

अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी आग

जानकारी के अनुसार आग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी थीं। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गईं। इस दौरान वहां चीख-पुकार मच गई। अस्पताल का स्टाफ और मरीजों के परिजन अपनों को बचाने के लिए भागते हुए दिखे। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती मरीजों का रेस्क्यू कर शिफ्ट किया गया। आग रात करीब 9.30 बजे लगी।

CM योगी ने घटना का लिया संज्ञान

जिस वक्त अस्पताल में आग लगी उस समय करीब 200 मरीज अस्पताल में मौजूद थे। अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलने के बाद सीएम योगी भी फौरन एक्टिव हो गए और फोन पर घटना की जानकारी ली। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में एक मरीज की पुष्टी हुई है। 
 

यह भी पढ़ें; लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग में एक व्यक्ति की मौत, 200 मरीज बचाए गए

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 15 April 2025 at 09:39 IST