Lucknow Fire: लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग से मची चीख-पुकार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत; 200 से ज्यादा मरीज बचाए गए

जानकारी के अनुसार आग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी थीं। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गईं। इस दौरान वहां चीख-पुकार मच गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
lok bandhu hospital fire
lok bandhu hospital fire | Image: Republic, ANI

Lucknow Lok Bandhu Hospital Fire news: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीती रात आग का ताड़व देखने को मिला। लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग लग गई, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती मरीजों का रेस्क्यू कर शिफ्ट किया गया। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। बाकी लोगों का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार आग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी थीं। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गईं। इस दौरान वहां चीख-पुकार मच गई। अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलने के बाद सीएम योगी भी फौरन एक्टिव हो गए और फोन पर घटना की जानकारी ली। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

दूसरी मंजिल पर लगी थी आग

लोकबंधु अस्पताल में आग सोमवार (14 अप्रैल) को रात करीब 9.30 बजे लगी। आग की शुरुआत दूसरी मंजिल से हुई। अस्पताल में करीब 200 मरीज भर्ती थे। आग लगने से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल का स्टाफ और मरीजों के परिजन अपनों को बचाने के लिए भागते हुए दिखे।  

एक व्यक्ति की मौत, दो मरीज ICU में भर्ती

लोकबंधु अस्पताल में आग लगने के बाद मरीज को लोकबंधु अस्पताल से सिविल अस्पताल लाया गया। सिविल अस्पताल निदेशक राजेश श्रीवास्तव ने कहा, "करीब 24 मरीज आए हुए हैं। जो भर्ती हैं उन सभी की हालत स्थिर है। सभी का इलाज शुरू है। दो गंभीर थे उन्हें ICU भर्ती कराया गया है। इस अस्पताल में जो भी आए हैं वे सभी ठीक और स्थिर है। एक जिनकी रास्ते में मौत हो गई, उनका शव शवगृह में रखा गया है।"

Advertisement

लखनऊ CFO मंगेश कुमार ने घटना को लेकर बताया, "हमें रात 9.44 बजे सूचना मिली और सूचना मिलने पर हमारी सारी टीम मौके पर पहुंची। हमारी टीम ने सभी को सुरक्षित निकाला है। आग लगने का कारण अभी नहीं पता चला है।"

CM योगी ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलने पर CM योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी लोकबंधु अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया, “भूतल पर धुआं देखा गया। अस्पताल के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने तुरंत मरीजों को वहां से शिफ्ट करना शुरू किया। करीब 200 मरीजों को वहां से शिफ्ट किया गया है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।"

Advertisement

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि अबतक इसको लेकर अस्पताल प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Bahraich: आदमखोर भेड़िया की फिर एंट्री, इलाके में दहशत, घर में घुस 8 साल के लड़के को उठाया; जख्मी हालत में जिंदगी-मौत से जंग

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड