सदन में ओम बिरला को दनादन मिली बधाइयां, अखिलेश ने खड़े होकर क्या कहा? पत्नी डिंपल भी हो गईं फिदा

स्पीकर चुने जाने पर सदन में जहां एक ओर ओम बिरला को बधाइयां मिल रही थीं तो वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव की एक अदा पर उनकी सांसद पत्नी फिदा होती दिखीं।

 
Follow :
अखिलेश के पीछे बैठी डिंपल यादव | Image: video grab/sansad tv

Akhilesh Dimple Together: लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद ओम बिरला को पक्ष प्रतिपक्ष की ओर से बधाइयां दी जा रही थीं। इसी बीच कैमरे ने कुछ ऐसा क्लिक किया जिसमें अपने सांसद पति की स्पीच पर आंखों ही आखों में दाद देतीं सांसद पत्नी दिखीं।

सपा चीफ अखिलेश यादव की पत्नी ठीक उनके पीछे बैठी थीं और जब पति की कही पर ओम बिरला मुस्कुराए तो वो भी मुस्कान बिखेरती नजर आईं।

और जब अखिलेश ने वॉल और चेयर को लेकर कहा...

18वीं लोकसभा की शुरुआत नए संसद भवन से हुई। अखिलेश यादव पहली बार इस नए संसद में लोकसभा सदस्य के रूप में बैठ। तो इस नए माहौल को बारीकी से परिभाषित किया। ओम बिरला की कुर्सी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा- मैं इस नए सदन में पहली बार आया हूं। मुझे लगा कि स्पीकर की कुर्सी बहुत ऊंची होती है। क्योंकि मैं जिस सदन को छोड़कर आया हूं, उस सदन की कुर्सी बहुत ऊंची है... मैं किसको कहूं कि स्पीकर की कुर्सी और ऊंची हो जाए। इस पर ओम बिरला हंस पड़ते हैं। (बता दें कि सांसद चुने जाने से पहले अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य थे, जहां से बीते दिनों वो इस्तीफा दे चुके हैं।)

कनखियों से देख पति की बात पर मुग्ध होती दिखीं डिंपल

अखिलेश यादव के पीछे उनकी पत्नी डिंपल यादव भी बैठी हुई थीं। पति को कनखियों से देखने लगीं। पति के चुटीले अंदाज पर ओम बिरला को मुस्कुराते देखा तो वो भी खिलखिला उठीं।

अखिलेश ने मुस्कुराकर कही बड़ी बात

इससे पहले ओम बिरला से अखिलेश यादव ने कहा- निष्पक्षता इस महान पद की महान जिम्मेदारी है। आप न्याय के मुख्य न्यायाधीश की तरह बैठे हैं। आपसे अपेक्षा है कि किसी भी जनप्रतिनिधि की आवाज दबाई ना जाए और ना ही निष्कासन जैसी कार्रवाई से सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाएं। आपका अंकुश विपक्ष पर तो रहता है, लेकिन आपका अंकुश सत्ता पक्ष पर भी रहे। सपा नेता ने आगे कहा कि आपके इशारे पर सदन चलना चाहिए, इसका उल्टा ना हो। हम हरेक न्यायसंगत फैसले के साथ खड़े हैं। हम आपको अध्यक्ष पद पर बैठने के लिए फिर से बधाई देते हैं। सपा मुखिया ने आखिरी में कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप जितना सत्ता पक्ष का सम्मान करेंगे, इतना ही विपक्ष का सम्मान रखकर हमें मौका देंगे। मैं आपको बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। हम आपके साथ खड़े हैं।

सपा तीसरी सबसे बड़ी पार्टी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सदन में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के ठीक बाद बोलने का मौका मिला। इस बार संख्या बल के हिसाब से लोकसभा में अखिलेश यादव की पार्टी सपा तीसरी नंबर की हैसियत रखती है। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की तरफ से ओम बिरला को दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुने जाने की बधाई दी और कहा कि जिस पद पर आप बैठे हैं, इससे बहुत गौरवशाली परंपराएं जुड़ी हैं। हम सब मानते हैं कि बिना भेदभाव के आगे बढ़ेगा। लोकसभा अध्यक्ष के रूप में आप हर सांसद और हर दल को बराबरी का मौका और सम्मान देंगे।

 

ये भी पढ़ें- ओम बिरला के स्पीकर बनने पर राहुल ने दी बधाई

 

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 26 June 2024 at 14:49 IST