Burning Car: चलती स्‍कॉर्पियो बनी आग का गोला, एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत; अजमेर में दर्दनाक हादसा

राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव के पास चलती स्‍कॉर्पियो कार में अचानक आग लगने से पूर्व सरपंच दंपती समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

Follow :  
×

Share


Burning Car: चलती स्‍कॉर्पियो बनी आग का गोला, एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत; अजमेर में दर्दनाक हादसा | Image: Republic

राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव के पास चलती स्‍कॉर्पियो कार में अचानक आग लगने से पूर्व सरपंच दंपती समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल के अनुसार, किशनगढ़ के डोडियाना के पूर्व सरपंच व कांग्रेस नेता रामसिंह चौधरी की मां और जिला परिषद सदस्य पुसी देवी के सीने में अचानक तेज दर्द उठा था।

रामसिंह सुबह करीब 5:30 बजे अपनी मां को इलाज के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए थे। कार में उनकी पत्नी पूर्व सरपंच सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा भी सवार थीं। बोराड़ा के पास अचानक चलती कार में तकनीकी खराबी के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया

घटना की सूचना मिलते ही बोराड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद श्रीरामपुरा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। अजमेर एसपी हर्षवर्धन अगरवाला भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें- Nikki Bhati Murder Case: सच दबा या समझौते ने छीन ली जुबान, जो बहन मांग रही थी इंसाफ कोर्ट में उसी ने पलट दिया बयान; सवाल- फिर कातिल कौन?

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 28 May 2026 at 12:19 IST