अपडेटेड 28 January 2026 at 14:50 IST

Ajit Pawar Death: न्यूजीलैंड से कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग... कौन थीं Shambhavi Pathak? जो हादसे के वक्त उड़ा रही थी अजित पवार का चार्टर प्लेन?

प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्लेन उड़ाने वाली पायलट कैप्टन शांभवी पाठक ने मौत से पहले सिर्फ 25 साल की उम्र में बड़ा करियर बनाया, जानें कितनी थी उनकी सैलरी? हादसे में जान गवाने वाले लोगों के परिवार के लिए बड़ी क्षति, कई सपनों का अंत, मारे गए लोगों में कौन कौन शामिल था। पढ़ें

Follow :  
×

Share


प्लेन क्रैश में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत, कौन थी पायलेट शांभवी पाठक? | Image: X

Ajit Pawar Plane Crash Captain Shambhavi Pathak: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। प्लेन में बैठे सभी 5 लोगों में से कोई जिंदा नहीं बच पाया, ये प्लान मुंबई से बारामती की ओर जा रहा था, जहां अजित पवार जनता को संबोधित करने वाले थे। हादसे के पीछे क्या कारण था इसको लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे देख को हैरान कर दिया है। हादसा इतना भयानक था कि प्लेन में बैठा एक इंसान भी बच नहीं पाया, हादसे में अजित पवार के अलावा उनके निजी सुरक्षा अधिकारी एचसी विदिप जाधव, 2 पायलट सुमित कपूर और शांभवी पाठक के अलावा फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी मौत हो गई।  

अजित पवार के जाने से उनका परिवार टूट गया है, राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री समेत बड़े नेताओं ने उनकी मौत पर गहरा दुख जताया है। महाराष्ट्र में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है, इस घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। जानकारी सामने आई है कि प्लेन को कैप्टन शांभवी पाठक उड़ा रही थीं। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि हादसा लैंडिंग के दौरान कम विजिबिलिटी के कारण से हुआ हो, जिससे प्लेन रनवे पर उतरने से पहले दुर्घटना का शिकार हो गया, सभी सभी शव जले हुए हालत में बरामद किए गए।

कौन थी कैप्टन शांभवी?    

कैप्टन शांभवी पाठक प्लेन की पायलट थीं, जो हादसे में अपनी जान गंवा बैठीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शुरुआती पढ़ाई भारत में हुई, उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिक्स और एविएशन साइंस में बीएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद और बेहतर पायलट बनने के लिए उन्होंने न्यूजीलैंड का रुख किया। साल 2018 से 2019 के बीच न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी से ट्रेनिंग ली और न्यूजीलैंड सिविल एविएशन अथॉरिटी से कमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त किया। शांभवी की उम्र सिर्फ 25 साल थी। 

पायलटों को ट्रेनिंग देती थी शांभवी

ट्रेनिंग पूरी करने के बाद शांभवी भारत लौटीं और डीजीसीए (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) से कमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल किया। उन्होंने 'फ्रोजन एटीपीएल' भी पूरा किया, जो एयरलाइन पायलट बनने की दिशा में काफी जरूरी पड़ाव होता है। इसके अलावा, उनके पास फ्लाइट इंस्ट्रक्टर रेटिंग भी थी, जिससे वे दूसरों को उड़ान की ट्रेनिंग दे सकती थीं।

शांभवी ने असिस्टेंट फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के रूप में काम किया और नए पायलटों को ट्रेनिंग दी। इससे उनकी समझ और गहराई आई। एक पायलट के लिए उड़ान के साथ-साथ सुरक्षा नियमों की जानकारी जरूरी होती है। शांभवी ने स्पाइसजेट से एविएशन सिक्योरिटी (AVSEC) की ट्रेनिंग ली। साथ ही, उन्होंने ए320 जेट की ओरिएंटेशन ट्रेनिंग भी पूरी की।

कितनी थी शांभवी की सैलरी?

अगस्त 2022 से शांभवी पाठक वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में फुल-टाइम फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर काम कर रही थीं। वे लियरजेट-45 जैसे हाई-परफॉर्मेंस बिजनेस जेट को उड़ाती थीं। यह जेट वीआईपी और खास यात्राओं के लिए इस्तेमाल होता है। एविएशन सेक्टर में सैलरी अनुभव और कंपनी पर निर्भर करती है। लेकिन लियरजेट जैसे जेट पर फर्स्ट ऑफिसर की मासिक सैलरी आमतौर पर 3 से 4 लाख रुपये तक होती है।

प्लेन में कौन-कौन बैठा था? 

हादसे में मारे गए 5 लोगों में अजित पवार के अलावा उनके निजी सुरक्षा अधिकारी एचसी विदिप जाधव, 2 पायलट कैप्टन साहिल मदान, शांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी मौत हुई। पिंकी माली जौनपुर के केराकत तहसील की रहने वाली थीं और 6 साल से फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम कर रही थीं।

साहिल मदान
पिंकी माली

प्लेन लियरजेट-45 था, जो वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित किया जाता था। इसकी अधिकतम स्पीड 870 किलोमीटर प्रति घंटा है और एक बार में 3700 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है। इसमें 6 से 8 यात्री सवार हो सकते हैं और हाइटेक सुविधाएं होती हैं।

अजित पवार के जाने से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। इस घटना ने एविएशन सेफ्टी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यह हादसा 5 परिवारों की क्षति के साथ, कई सपनों का अंत भी है। इन 5 लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि ये उनकी जिंदगी का आखिरी सफर होगा। 

यह भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash LIVE: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार, प्लेन क्रैश में विमान सवार सभी 5 लोगों की मौत

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 28 January 2026 at 14:50 IST