राम मंदिर चंदा चोरी को जबरदस्ती सियासी मुद्दा बनाकर 'सनातन' एजेंडा को खत्म करना चाहता है विपक्ष- अजय आलोक
रिपब्लिक भारत के मंथन समिट में अजय आलोक ने राम मंदिर चंदा चोरी को सियासी मुद्दा बनाने को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला किया। उन्होंने मामले में SIT जांच, FIR का जिक्र किया और विपक्ष पर आस्था कमजोर करने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर
- भारत
- 2 min read
रिपब्लिक भारत के मंथन समिट में बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष जबरदस्ती इस मामले को सियासी मुद्दा बना रहा है। उनका मकसद सनातन एजेंडा को कमजोर करना है।
बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने बताया कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच हुई, FIR दर्ज की गई और आरोपियों को हटाया गया, ट्रस्ट से बातचीत भी की गई। उन्होंने कहा कि 'लोग नहीं चाहते कि फिर ऐसा हो, यही लोगों की मांग है, लेकिन विपक्ष की कोशिश है कि लोगों की आस्था कम हो, मंदिर जाने वाले कम हों। ये आस्था को कमजोर करने का एजेंडा है। इन्हें चोरी से कोई लेना-देना नहीं।'
अजय आलोक का केजरीवाल पर तंज
अजय आलोक ने आगे कहा कि, विपक्ष सिर्फ बीजेपी पर हमला कर रहा है, सिर्फ बीजेपी ही धर्म के साथ काम करती है। आलोक ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'केजरीवाल में कूट-कूट कर कपट भरा है। कभी अन्ना हजारे से नहीं मिले, दिल्ली नहीं बुलाया, लेकिन सोनम वानचुंक के पास तुरंत पहुंच गए। कांग्रेस से ज्यादा जहरीले हैं ये लोग। कांग्रेस में कम दिमाग था, इनके पास ज्यादा दिमाग है, इसलिए ज्यादा खतरनाक हैं।'
समिट में राम मंदिर पर हुई खुली बहस
रिपब्लिक भारत के 'मंथन समिट 2026' में राष्ट्र निर्माण की राह पर चर्चा हुई। अजय आलोक जैसे नेता यहां राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोल रहे हैं। फिलहाल, राम मंदिर मुद्दों पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। वहीं, जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। रिपब्लिक भारत के समिट में ऐसे मुद्दों पर खुली बहस देखने को मिली।
कहां-कहां देख सकते हैं सीधा प्रसारण?
इस कार्यक्रम में कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। दर्शक इसे अपने फोन और टेलीविजन पर देख सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी समिट की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए जुड़ सकते हैं।
R. भारत लाइव टीवी- https://www.republicbharat.com/livetv/
R. भारत यूट्यूब- https://www.youtube.com/RepublicTVBharat
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 19 July 2026 at 14:06 IST