अपडेटेड 11 March 2026 at 14:47 IST
BREAKING: नोज व्हील-लैंडिंग गियर में खराबी...फुकेट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान की हार्ड लैंडिंग; टला अहमदाबाद जैसा बड़ा हादसा
हैदराबाद से थाईलैंड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की फुकेट एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी। एयरलाइन के मुताबिक लैंडिंग के समय विमान के नोज व्हील में खराबी आ गई थी।
हैदराबाद से थाईलैंड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की फुकेट एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी। एयरलाइन के मुताबिक लैंडिंग के समय विमान के नोज व्हील में खराबी आ गई थी। हालांकि पायलट और क्रू ने सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्थिति को संभा लिया। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद सभी यात्रियों को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना की तकनीकी जांच की जा रही है और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान विमान के नोज व्हील (अगला पहिया) में तकनीकी खराबी आ गई। इसके परिणामस्वरूप विमान ने रनवे पर बहुत जोर से टक्कर मारी, जिससे उसका लैंडिंग गियर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस अचानक हुए हादसे के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तकनीकी टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया और विमान को वहां से हटाने की प्रक्रिया शुरू की। विमान के फंसने से फुकेत आने-जाने वाली अन्य उड़ानों पर भी असर पड़ा।
कुछ देर तक बंद रहा एयरपोर्ट
घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। इसकी वजह से कुछ अन्य उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा और कई फ्लाइट्स की आवाजाही प्रभावित हुई। विमान में मौजूद सभी 133 यात्रियों को इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई।
एयरलाइन ने क्या कहा
एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि क्रू ने सभी स्टैंडर्ड सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल विमान एयरपोर्ट पर ही खड़ा है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 11 March 2026 at 13:45 IST