अपडेटेड 4 May 2024 at 18:51 IST

मेरठ से दिल्ली जाते वक्त AIMIM चीफ ओवैसी पर हुआ था जानलेवा हमला, हाई कोर्ट ने आरोपियों को जमानत दी

Allahabad High Court: AIMIM चीफ ओवैसी पर हमला करने वाले दो आरोपियों को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है।

Follow :  
×

Share


असदुद्दीन ओवैसी | Image: File Photo-Facebook

Allahabad High Court: AIMIM चीफ ओवैसी पर हमला करने वाले दो आरोपियों को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। आपको बता दें कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान जब ओवैसी मेरठ से दिल्ली की ओर जा रहे थे, तब उनपर गोलियां चलाई गई थी।  इस मामले में सचिन शर्मा और शुभम गुर्जर को हिरासत में लिया गया था। दोनों आरोपी 4 फरवरी 2022 से ही जेल में थे।  

ये है पूरा मामला

3 फरवरी 2022 को ओवैसी मेरठ से दिल्ली जा रहे थे। उनकी कार एक टोल प्लाजा के पास रुकी थी। तभी दो लोगों ने उनकी कार पर गोलीबारी की और वहां से भाग गए। कोर्ट ने कहा कि दोनों आरोपियों का नाम FIR रिपोर्ट में नहीं था। CCTV फुटेज का विश्लेषण करने के बाद जांच अधिकारी ने जो राय व्यक्त की थी, उस आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, दोनों को उस अपराध से जोड़ने वाले सबूत कमजोर हैं। इसके अलावा अभी तक दर्ज बयानों में भी आरोपियों के नाम नहीं हैं और कार में मौजूद लोग इन आरोपियों को नहीं जानते थे। इस आधार पर दोनों को जमानत दी जा रही है।

मुसलमानों को लेकर ओवैसी ने दिया बड़ा बयान

AIMIM चीफ ओवैसी ने मुसलमानों की तुलना यहूदियों से की। उन्होंने कहा कि आज के भारत में मुसलमानों की स्थिति वही है जो 1930 के दशक में हिटलर के दौर में यहूदियों ने देखी या अनुभव की थी। आपको बता दें कि ओवैसी के विवादित बयान पर BJP ने AIMIM चीफ पर जोरदार हमला बोला। BJP नेता मोहसिन रजा ने कहा कि ओवैसी सबसे बड़ा हिटलर है।

BJP नेता ने कहा- 'उन्हें (ओवैसी) अपने क्षेत्र का आकलन करना होगा। वह (ओवैसी) अपने क्षेत्र का सबसे बड़ा हिटलर है। सभी का कहना है कि उन्होंने लोगों की जमीनों और संपत्तियों पर कब्जा कर लिया है। वह खुद हिटलर जैसा व्यवहार करते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय का विकास हो रहा है और उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने (कांग्रेस) सिर्फ मुसलमानों को लूटा है। केवल ओवैसी हिंदू-मुस्लिम मुद्दे पर बात कर रहे हैं। कोई अन्य मुस्लिम इसके बारे में बात नहीं कर रहा है।'

ये भी पढ़ेंः चीन के कंधे पर बैठ निकला चांद की ओर, पाकिस्तान ने किया 'मून मिशन' लॉन्च करने का दावा; सच्चाई कुछ और

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 4 May 2024 at 18:51 IST