अपडेटेड 21 February 2026 at 15:03 IST

AI Summit Congress Shirtless Protest: AI समिट में हंगामा करने वाले आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा, पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला

AI समिट में प्रदर्शन के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

Follow :  
×

Share


AI समिट में हंगामा करने वाले आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर | Image: X

इंडिया एआई इम्पैक्ट 2026 (India AI Summit 2026) में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन मामले पर सुनवाई करते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं की जमानत याचिका को खारिज करते हुए 5  दिन की पुलिस रिमांड में भेजा दिया है। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को हुए हंगामे के सिलसिले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने मामले में दर्ज FIR में कार्यकर्ताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी

पटियाला हाउस कोर्ट ने इन चारों आरोपियों की जमानत याचिका भी खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इंटरनेशनल नेताओं और जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में देश विरोधी नारे लगाए गए। रोकने पर पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई। वहीं, अदालत में बचाव पक्ष ने दलील दी कि सभी कथित आरोपी एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने तर्क दिया कि सभी ने प्रदर्शन करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। मगर कोर्ट ने सारी दलीलों को खारिज करते हुए आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया।

 AI समिट में शर्ट उतारकर किया था हंगामा 

बता दें कि भारत मंडपम पर इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे हंगामा शुरू कर दिए। युवा कांग्रेस के लगभग 10 कार्यकर्ता भारत मंडपम में घुसकर अचानक विरोध प्रदर्शन करने लगे। इन सभी प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों वाली सफेद टी-शर्ट पहनी थी। इन टी-शर्ट पर 'पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड' लिखा था। प्रदर्शन के बीच अचानक कार्यकर्ताओं ने अपनी टी-शर्ट उतार दी और पीएम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

बीजेपी का देशभर में विरोध प्रदर्शन

गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की पहचान कृष्णा हरि (बिहार से इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव), कुंदन यादव (बिहार राज्य सचिव), अजय कुमार (उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख) और नरसिम्हा यादव (तेलंगाना से, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर) के रूप में हुई है। वहीं, दूसरी और AI समिट में हंगामा करने के विरोध में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता आज देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में भी कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हाथ में पोस्टर लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 
 

यह भी पढ़ें: आतंकी हमले का अलर्ट, लाल किले के पास धमाका करने की साजिश कर रहा लश्कर

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 21 February 2026 at 14:35 IST