अपडेटेड 22 January 2024 at 18:38 IST
'जो राम को लाए हैं...वो मथुरा भी सजाएंगे', सोशल मीडिया पर अचानक क्यों ट्रेंड होने लगा Mathura-Kashi
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान राम के विराजमान होने के बाद एक तरफ जहां लोग उत्सव मना रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड बना दिया है।
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। लोग इस दिन को ऐसे सेलिब्रेट कर रहे हैं जैसे मानो जनवरी में ही दिवाली आ गई हो। कहीं पटाखे फोड़े जा रहे हैं तो कहीं मिठाई बांटी जा रही है। लोग इसका जश्न मनाए भी तो क्यों ना, आखिर ये लम्हा 500 सालों की कड़ी तपस्या के बाद आया है।
अयोध्या में भगवान राम के विराजमान होने के बाद एक तरफ जहां लोग उत्सव मना रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड बना दिया है। उनका कहना है कि ''जो राम को लाए हैं, वो मथुरा और काशी भी सजाएंगे।''
'जो राम को लाए हैं... मथुरा भी सजाएंगे'
सोमवार, 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पूरी की। इसके बाद जैसे ही राम लला की मूर्ति सामने आई ऐसा लगा मानो राम भक्तों की जीवन धन्य हो गई हो। सोशल मीडिया पर लोग इस ऐतिहासिक दिन पर अलग-अलग तरीके से खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस बीच एक नया ट्रेंड भी शुरू हुआ। लोगों ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि अयोध्या तो सजा दी अब मथुरा और काशी भी सजा दो। देखें फैंस के रिएक्शन
हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे: पीएम मोदी
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे, वे अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। यह क्षण अलौकिक है... यह माहौल, यह घड़ी हम सब पर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है।
इसे भी पढ़ें: 'हमारी तपस्या में कोई कमी रह गई थी...' अब भगवान राम जरूर माफ करेंगे, भावुक होकर बोले PM मोदी-VIDEO
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 22 January 2024 at 18:32 IST

