'हमारी तपस्या में कोई कमी रह गई थी...' अब भगवान राम जरूर माफ करेंगे, भावुक होकर बोले PM मोदी-VIDEO

Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा के बाद जब पीएम मोदी संबोधन दे रहे थे तब उनकी आंखें नम हो गई। उन्होंने माफी क्यों मांगी?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
pm modi ram mandir
प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी का संबोधन | Image: ani

PM Modi speech Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में सोमवार, 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हुई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की विधि को पूरा किया। इसके बाद जब वो अयोध्या से देशवासियों को संबोधित कर रहे थे तब उनकी आंखें नम हो गई। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, ''सियावर रामचंद्र की जय... आज हमारे राम आ गए हैं।''

पीएम मोदी ने कहा कि इस शुभ घड़ी की आप सभी और समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। मैं अभी गर्भगृह में ऐश्वर्य चेतना का साक्षी बनकर आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं। कितना कुछ कहने को है लेकिन कंठ अवरुद्ध है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद भावुक हुए पीएम मोदी

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने नम आंखों से देशवासियों से क्षमा मांगते हुए कहा, ''हमारे त्याग और तपस्या मे कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक ये कार्य कर नहीं पाए।''

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे, वे अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। यह क्षण अलौकिक है... यह माहौल, यह घड़ी हम सब पर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है।''

Advertisement

अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे पुरुषार्थ, त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक यह कार्य कर नहीं पाए। आज वह कमी पूरी हुई है। मुझे विश्वास है कि प्रभु श्री राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि उस कालखंड में तो वियोग सिर्फ 14 वर्षों का था... इस युग में तो अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ो वर्षों का वियोग सहा है। हमारी कई पीढ़ियों ने वियोग सहा है। 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या से सामने आई राम की पहली झलक, राम लला की मूर्ति का रंग काला क्यों? जानें इसके पीछे का रहस्य

Advertisement


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड