अपडेटेड 7 July 2024 at 11:34 IST
गुजरात के बाद झारखंड के देवघर में भी गिरी बहुमंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
गुजरात के सूरत के बाद झारखंड के देवघर में भी एक बहुमंजिला इमारत गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
गुजरात के सूरत के बाद झारखंड के देवघर में भी एक बहुमंजिला इमारत गिर गई। देवघर जिले में रविवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत ढह गई और इसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
NDRF और जिला अधिकारियों द्वारा बचाव अभियान जारी है। घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान में जुटे NDRF के एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दो लोगों के उसमें फंसे होने की आशंका है। सुबह करीब छह बजे यह हादसा हुआ। हादसा शिवगंगा के पास के इलाके की बताई जा रही है।
देवघर में गिरी बहुमंजिला इमारत
घटना के संबंध में देवघर के DC विशाल सागर ने बताया कि, "यहां एक 3 मंजिला इमारत थी वह सुबह गिर गई। जानकारी मिलते ही तुरंत NDRF की टीम को यहां भेजा गया। हमने यहां से 2 लोगों को बचाया है और उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया है। जानकारी मिली है कि कुछ और लोग फंसे हुए हैं, इसलिए बचाव अभियान जारी है। मुझे जो प्रारंभिक जानकारी मिली है, उसके अनुसार यहां कुछ निर्माण कार्य शुरू किया गया था, हो सकता है कि घर उतना मजबूत न रहा हो, जिसकी वजह से घर गिर गया। मामले की जांच की जाएगी, लेकिन अभी हमारी प्राथमिक चिंता लोगों की जान बचाना है।
सूरत बिल्डिंग हादसे में 7 लोगों की मौत
बता दें कि गुजरात के सूरत में भी एक बहुमंजिला गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। सूरत के सचिन पाली गांव में एक 6 मंजिला इमारत देखते-देखते ताश की पत्तों की तरह गिर गया। बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। अब तक 7 शवों को बरामद किया गया है। जबकि कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
NDRF-SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग काफी पुरानी नहीं थी। मगर लगातार हो रही बारिश की वजह से यह गिर गई। हादसे में 7 लोगों की जान जा चूकी है और कई गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 7 July 2024 at 11:23 IST