'तुम मेरा गला काट दो या जो चाहो वो कर लो, मुझे झुकाने के लिए तुम्हें...', ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID तो भड़क उठे TMC नेता

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं और जांच एजेंसियों के बीच गजब चूहे-बिल्ली का खेल चल रहा है। शनिवार को भी सीआईडी की एक टीम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर नोटिस लेकर पहुंची।

 
Follow :
अभिषेक बनर्जी | Image: ANI

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं और जांच एजेंसियों के बीच गजब चूहे-बिल्ली का खेल चल रहा है। शनिवार को भी सीआईडी की एक टीम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर नोटिस लेकर पहुंची।

आपको बता दें कि अभिषेक बनर्जी को फर्जी हस्ताक्षर के मामले में नोटिस थमाया गया है। हालांकि, जब सीआईडी ये नोटिस देने के लिए टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव के घर पहुंची तो जमकर बवाल हुआ।

घर पर मौजूद नहीं थे अभिषेक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को जब सीआईडी और हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन की एक संयुक्त टीम टीएमसी नेता के घर 188 ए, हरीश मुखर्जी रोड स्थित शांतिनिकेतन पहुंची तो अभिषेक वहां मौजूद नहीं थे। काफी देर तक सीआईडी की टीम उनके घर पर इंतजार करती रही।

इसके कुछ देर बाद अभिषेक बनर्जी अपने कालीघाट रोड स्थित आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं शांतिनिकेतन वाले घर पर नहीं रहता। अगर किसी को मुझसे मिलना हो या कोई नोटिस देना हो तो उन्हें कालीघाट वाले घर पर आना पड़ेगा। इसके बाद सीआईडी की टीम वहां पहुंची और अभिषेक को नोटिस थमा दिया।

'हिम्मत है तो गिरफ्तार करो...'

नोटिस लेने के बाद अभिषेक बनर्जी एक बार फिर मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि मैं पिछले सात सालों से वहां नहीं रहता। हो सकता है कि सीआईडी के पास गलत जानकारी हो। मैं भी समझता हूं। उन्हें अपनी नौकरी करनी है।

May 30, 2026

उन्होंने आगे कहा, 'अब तक केवल ईडी और सीबीआई पीछे पड़ी थीं, लेकिन अब इसमें पुलिस और नगर पालिका भी जुड़ गए हैं। लेकिन हम उस मिट्टी के नहीं बने हैं जो डर जाएं। अगर उनमें हिम्मत है और क्षमता है, तो वे मुझे गिरफ्तार करके ले जाएं। मैं कहीं भाग नहीं रहा हूं।'

उन्होंने कहा, “उन्हें जो करना है, करने दो। वे जो चाहें कर सकते हैं। इसे इस तरह समझो, पहले सिर्फ ED और CBI थीं, और अब उनके साथ बंगाल पुलिस, कोलकाता पुलिस और KMC (कोलकाता नगर निगम) भी शामिल हो गई हैं। पहले जांच करने वाली 2-3 एजेंसियां थीं, और अब 5 हो गई हैं। उन्हें लगता है कि वे मेरे पीछे 5-6 एजेंसियां लगाकर मुझे ब्लैकमेल करेंगे और मुझे झुका देंगे। मैं वैसा इंसान नहीं हूं। तुम चाहे मेरा गला काट दो या जो चाहो कर लो, मुझे झुकाने के लिए तुम्हें 10 बार सोचना पड़ेगा और 7 जन्म लेने पड़ेंगे। मैं कोई गद्दार नहीं हूं।”

ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद में सूर्या की हत्या पर डिप्टी CM बोले- फांसी पर चढ़ाएंगे...

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 30 May 2026 at 16:35 IST