AAP की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है, CJP कांग्रेस जिताऊ प्रोग्राम है, यह एक प्रयोग है; CM देवेंद्र फडणवीस ने ऐसा क्यों कहा?

Republic Summit 2026: रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के समिट में एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आम आदमी पार्टी से लेकर कांग्रेस और CJP पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ये सभी पार्टियां राष्ट्र विरोधी कामों में लगी हुई हैं। उन्होंने CJP को कांग्रेस जिताऊ प्रोग्राम बताया।

 
Follow :
AAP की विश्वसनीयता खत्म है, CJP कांग्रेस जिताऊ प्रोग्राम है-CM फडणवीस | Image: Republic

Republic Summit 2026: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के समिट का शानदार आगाज हुआ। इसमें मनोरंजन, राजनीति, व्यापार एवं उद्योग जगत के कई दिग्गजों ने शिरकत की। रिपब्लिक समिट के थीम Turning Challenge Into Opportunity (चुनौतियों को अवसर में बदलना) में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने AAP से लेकर कांग्रेस और CJP पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि CJP ये कांग्रेस जिताऊ प्रोग्राम है और AAP की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है।

CJP कांग्रेस जिताऊ प्रोग्राम है- CM फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक सवाल का जवाब देते हुए CJP और कांग्रेस पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि 'अगर बहुत बारीकी से देखा जाए, तो CJP और इस स्पेस में राजनीति करने वाली पार्टियां..., पहले तो मेरा सीधा मत है कि CJP… कांग्रेस जिताओ प्रोग्राम है, 100 प्रतिशत।

आगे उन्होंने कहा 'कांग्रेस पार्टी की क्रेडिबिलिटी खत्म होने के बाद एक राजनीतिक वैक्यूम तैयार हुआ है और उस राजनीतिक वैक्यूम को भरने की ताकत कांग्रेस में नहीं बची है। उस वैक्यूम को भरने के लिए कोई राजनीतिक पार्टी करती है, तो हर पार्टी के पास एक बैगेज है और जब पीएम मोदी की तुलना होती है, तो उसे भर नहीं पाते हैं। ‘नथिंग टू लूज़’ वाले लोग, जिनकी कोई अकाउंटेबिलिटी नहीं है, वही इस वैक्यूम को भरने का काम कर रहे हैं" जिसे कांग्रेस आगे कर रही है।

September 29, 2026

AAP की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है-CM फडणवीस

वहीं, एक अन्य सवाल के जवाब ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि AAP की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। वहीं, सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले करीब 180 संगठन साथ आए थे और उस समय के कांग्रेस सरकार ने मावो को मानकर भी लोकसभा में आने दिया था। आज इनका कोई जवाबदेही नहीं, बस ये गोली चलाते हैं और भाग जाते हैं।

आगे उन्होंने कहा कि "राहुल गांधी और CJP का मोडस ऑपरेंडी है, संविधान को हाथ में लीजिए और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कीजिए, चाहे वो चुनाव आयोग हो, भारतीय रिजर्व बैंक हो या सुप्रीम कोर्ट हो, चाहे कुछ भी हो, बस ये बदनाम करने पर लगे रहते हैं।

September 29, 2026

वोट नहीं, बल्कि इनका दिमाग चोरी हो गया है-सीएम फडणवीस

चुनाव आयोग पर विपक्ष के लगातार हमले को लेकर CM फडणवीस ने कहा कि उनका यह निशाना ही नहीं है, बल्कि उनका निशाना संस्था है। ये दुनिया को बताना चाहते हैं कि भारत का लोकतंत्र खतरे में हैं, लेकिन 100 देशों के लोग भारत में चुनाव देखने के लिए आते हैं और जाते समय कहते हैं कि इतने बड़े देश में फ्री और फेयर चुनाव होते कैसे हैं और हमारे देश के नेता कहते हैं कि वोट चोरी हो रहा है। इसलिए मैं कहता हूं कि वोट नहीं, बल्कि इनका दिमाग चोरी हो गया है। 

ये भी पढ़ें: माओवाद को खत्म कर गढ़चिरौली को औद्योगिक केंद्र बनना आपके लिए कितनी बड़ी चुनौती है? CM देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 29 September 2026 at 22:01 IST