गुजरात विधानसभा में आदिवासी छात्रवृत्ति के मुद्दे पर हंगामा, AAP-कांग्रेस विधायक बाहर निकाले गए
विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के आदेश पर मार्शलों द्वारा निकाले गए विधायकों में आप के चितर वसावा और कांग्रेस के आनंद पटेल, कांति खराड़ी और तुषार चौधरी शामिल हैं।
Gujarat News: विपक्षी कांग्रेस के तीन आदिवासी विधायकों और आम आदमी पार्टी के एक विधायक को मंगलवार को गुजरात विधानसभा से बाहर निकाल दिया गया। ये चारों विधायक आदिवासी छात्रों के लिए 10वीं के बाद दी जाने वाली छात्रवृत्ति बंद किए जाने का विरोध करने के लिए आसन के निकट पहुंच गए।
प्रश्नकाल के दौरान निष्कासन के बाद, कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा के नेतृत्व में पार्टी के सात अन्य विधायक सदन से बहिर्गमन कर गये ।
विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के आदेश पर मार्शलों द्वारा निकाले गए विधायकों में आप के चितर वसावा और कांग्रेस के आनंद पटेल, कांति खराड़ी और तुषार चौधरी शामिल हैं।
सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्यों ने दिन के शेष समय होने वाली सदन की कार्यवाही के लिए उनके निलंबन की मांग की, लेकिन अध्यक्ष ने निलंबन के बारे में कोई आदेश नहीं दिया।
यह भी पढ़ें: Delhi: शराब पॉलिसी बदलने से सरकारी खजाने को 2000 करोड़ का नुकसान, विधानसभा में CAG रिपोर्ट पेश होते ही खलबली
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 25 February 2025 at 14:56 IST