Independence Day 2025 Live: पाकिस्तान को सीधा संदेश और 'मेड इन इंडिया' का नया टागरेट, लाल किले से PM Modi के संबोधन की बड़ी बातें

Independence Day 2025 Live: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरा भारत देशभक्ति की रंगों में रंग गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश की शान तिरंगा झंडा फहराया और अब जनता को संबोधित कर रहे हैं। आजादी के इस पावन मौके पर नेताओं की ओर से शुभकामना संदेश भी आने लगे हैं।

Follow :  
×

Share


79वां स्वतंत्रता दिवस: आजादी की जश्न में डूबा भारत। | Image: AP/Canva

Independence Day 2025 Live: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरा भारत देशभक्ति की रंगों में रंग गया है। 15 अगस्त के मौके पर देश का कोना-कोना आजादी के जश्न में सराबोहर हो चुका है। आज के दिन सूर्य की लालिमा भी आजाद भारत के शौर्य और पराक्रम का साक्षी बना। आजादी के 79वें साल के सुनहरे मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी ही देर में लाल किले से देश की शान तिरंगा झंडा फहराया और अब वह जनता को संबोधित कर रहे हैं। आजादी के इस पावन मौके पर नेताओं की ओर से शुभकामना संदेश भी आने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें: जश्न-ए-आजादी में डूबा पूरा देश, 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से PM Modi लगातार 12 बार तिरंगा फहराकर तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड

  1. देश रुकना नहीं चाहता है: PM पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि देश रूकना नहीं चाहता है, 2047 दूर नहीं है, एक-एक पल कीमती है और हम इसे गंवाना नहीं चाहते हैं। हमारा देश भाग्यवान है। हजारों साल की विरासत के हम धनी हैं। उससे हमें निरंतर ऊर्जा, प्रेरणा, त्याग और तपस्या की राह मिलती है।

  2. PM मोदी की देश की युवाओं से अपील PM मोदी ने देश की युवाओं से अपील करते हुए कहा, "मैं देश के युवाओं से कहता हूं, आप Innovative Ideas लेकर आइए, अपने Ideas को मरने मत दीजिए। आज का Idea हो सकता है आने वाले पीढ़ी का भविष्य हो, मैं आपके साथ हूं। आप आइए, हिम्मत जुटाइए, Initiative लीजिए।"

  3. पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया संदेश पीएम मोदी ने सिंधु जल संधि को एकतरफा बताते हुए कहा कि "खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। न्यूक्लियर ब्लैकमेल लंबे समय से चला आया है, लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

  4. आपदा प्रभावित लोगों के प्रति पीएम ने जताई संभावना मैं 79वें स्वतंत्रता दिवस के लिए लाल किले पर एकत्रित लोगों में 'लघु भारत' देख रहा हूं। पिछले कुछ दिनों से हम प्राकृतिक आपदाओं, भूस्खलन, बादल फटने और कई अन्य आपदाओं का सामना कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं।: PM मोदी

  5. देश की आकांक्षाएं उड़ान भरने को तैयार...: PM मोदी पीएम मोदी ने कहा, "1947 में, अनंत संभावनाओं और अनगिनत भुजाओं की शक्ति के साथ, हमारे राष्ट्र ने स्वतंत्रता प्राप्त की। देश की आकांक्षाएं उड़ान भरने को तैयार थीं, लेकिन चुनौतियां उससे भी बड़ी थीं।"

  6. पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के जांबाजों को किया सलाम पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत के साथ ही देश को नागरिकों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत के साथ ऑपरेशन सिंदूर में अपना शौर्य और पराक्रम दिखाने वाले भारतीय सेना के जांबाजों को बधाई दी।

  7. 12वीं बार पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया झंडा पीएम मोदी ने लाल किला पर लगातार 12वीं बार भारत की शान तिरंगा झंडा फहराया और सलामी दी। पीएम मोदी अब देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं।

  8. पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत उन्नति के पथ पर अग्रसर है- पीएम मोदी उन्होंने आगे लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत नई ऊर्जा, नए विश्वास व गौरव के साथ उन्नति के पथ पर तेज गति से अग्रसर है। इस अवसर पर आइए, हम सभी 'आत्मनिर्भर व विकसित भारत' निर्माण हेतु संकल्पित हों।

  9. पीएम मोदी देश को आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर संबोधित कर रहे हैं। आजादी के 79वें साल के सुनहरे मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी ही देर में लाल किले से देश की शान तिरंगा झंडा फहराया और अब वह जनता को संबोधित कर रहे हैं।

  10. पीएम मोदी ने एक्स पर स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई पीएम मोदी ने 15 अगस्त की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए लिखा, "आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले। जय हिंद!"

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 15 August 2025 at 08:09 IST