अपडेटेड 26 January 2025 at 11:31 IST
76th Republic Day: राष्ट्रपति मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा, भव्य समारोह के गवाह बने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति
76th Republic Dya Parade: 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया।
76th Republic Dya Parade: 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी दी गई।
इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू के साथ प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत समारोह में मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने झंडे को सलामी दी।
गणतंत्र दिवस समारोह में चौथे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति
इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो हैं। इसी के साथ इंडोनेशियाई राष्ट्रपति विश्व के उन चुनिंदा नेताओं की लिस्ट में शुमार हो गए जिन्होंने पिछले सात दशकों में देश के सबसे बड़े समारोह में शामिल होकर शोभा बढ़ाई है। सुबियांतो गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले इंडोनेशिया के चौथे राष्ट्रपति हैं। जान लें कि 1950 में इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट थे।
भव्य समारोह के गवाब बने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति
कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिए जाने के बाद परेड की शुरुआत हुई। परेड में जवानों का करतब देख इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सरप्राइज रह गए।
वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीद सैनिकों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही देश में गणतंत्र दिवस की शुरुआत हो गई। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और तीनों रक्षा सेवाओं के प्रमुख भी मौजूद थे।
75 साल पहले संविधान हुआ था लागू
बता दें कि भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिली थी लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। ठीक 75 साल पहले आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 26 January 2025 at 11:05 IST