अपडेटेड 10 April 2024 at 15:12 IST
बिल्ली को बचाने के लिए बायोगैस चैंबर में कूदे 6 लोग, दम घुटने से 5 की मौत
New Delhi: महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कुएं में गिरी बिल्ली को बचाने की कोशिश में कूदे छह लोगों में से पांच लोगों की मौत हो गई।
New Delhi: महाराष्ट्र के अहमदनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां वाडकी गांव में एक कुएं में गिरी बिल्ली को बचाने की कोशिश में कूदे छह लोगों में से पांच लोगों की जान चली गई।
नेवासा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने उन छह लोगों में से पांच के शव बरामद कर लिए हैं जो बिल्ली को बचाने के लिए कुएं में कूदे थे। कुएं का इस्तेमाल बायोगैस चैंबर के रूप में किया जा रहा था। कुएं के अंदर पहले से ही जानवरों का मल जमा था।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव ने कहा, "एक बचाव दल ने उन छह लोगों में से पांच के शव बरामद किए, जो एक बिल्ली को बचाने की कोशिश करते हुए एक कुएं में रखे जानवरों के मल के बीच एक के बाद एक कुएं में कूद गए थे। हालांकि छह में से एक व्यक्ति जो कुएं में घुसा था उसकी कमर से बंधी रस्सी बच गई थी, जिस कारण उसे पुलिस ने बाद में बचा लिया। छठे व्यक्ति का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।''
बहरहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 10 April 2024 at 13:16 IST