Weather: 6 जुलाई को 17 राज्यों में आंधी-तूफानी और बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

6 जुलाई को IMD ने 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR समेत यूपी, बिहार, राजस्थान और अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा जानें। IMD का ताजा पूरा मौसम अपडेट पढे़ं

 
Follow :
आज का मौसम | Image: ANI

IMD weather Update: आज 6 जुलाई को देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आएगा। कई राज्यों में कल से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है, वहीं उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब बन रहा है। IMD के मुताबिक, इस सिस्टम के कारण अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

IMD का लेटेस्ट अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में ये अवदाब ओडिशा तट को पार कर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है। 7 जुलाई को भी ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण-गोवा, सौराष्ट्र-कच्छ और मध्य महाराष्ट्र में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।

समुद्र में खराब होगा मौसम

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास समुद्र 7 जुलाई तक उग्र रहने की आशंका है। IMD ने मछुआरों को इस दौरान समुद्र में जाने से मना किया है।

17 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

अगले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, असम, राजस्थान, सिक्किम समेत कुल 17 राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 6 से 8 जुलाई तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। आज सुबह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस बारिश से गर्मी में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

यूपी-बिहार में भी बारिश का अलर्ट

वहीं, उत्तर प्रदेश में 6 से 8 जुलाई तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में असर देखने को मिलेगा।

बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत कई जिलों में 6 से 8 जुलाई तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर भारी बारिश भी संभव है।

इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम  

राजस्थान में 6 से 10 जुलाई तक बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 से 11 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है। 6 और 7 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, झारखंड में 9 जुलाई तक और जम्मू-कश्मीर में 11 जुलाई तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। 

दिल्ली: अधिकतम तापमान 32°C, न्यूनतम तापमान 27°C  
मुंबई: 27°C, 22°C  
चेन्नई: 37°C, 29°C  
कोलकाता: 30°C, 28°C  
लखनऊ: 36°C, 30°C  
पटना: 32°C, 28°C  
रांची: 26°C, 24°C  
भोपाल: 30°C, 25°C  
जयपुर: 36°C, 28°C  
शिमला: 24°C, 17°C  
नैनीताल: 21°C, 18°C

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। तेज हवाओं, बिजली गिरने और जलभराव से बचने के लिए जरूरी कदम उठाएं। यात्रा से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर चेक करें। ये बारिश किसानों के लिए राहत भरी हो सकती है, लेकिन शहरी इलाकों में सावधानी बरतना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Mumbai Rain Alert: मुंबई में आफत की बारिश: स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें ठप

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 6 July 2026 at 07:46 IST