दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन आज रात से होंगे बंद! पुलिस ने DMRC को पत्र लिखकर दिया प्रस्ताव, जानिए इसके पीछे का बड़ा कारण
दिल्ली में आज रात 9 अक्टूबर को रात 9:00 बजे से लेकर 10 अक्टूबर तक दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के एंट्री/एक्जिट गेट बंद किए जा सकते हैं।
- भारत
- 2 min read
दिल्ली में आज रात 9 अक्टूबर को रात 9:00 बजे से लेकर 10 अक्टूबर तक दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के एंट्री/एक्जिट गेट बंद किए जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एक्जिट गेट बंद करने के साथ इन स्टेशनों पर ट्रेनों की संख्या कम करने का भी प्रस्ताव दिया है।
मेट्रो स्टेशन क्यों होंगे बंद
दिल्ली में कांग्रेस के चल रहे विरोध प्रदर्शन और 10 अक्टूबर से जंतर मंतर पर शुरू हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने यह प्रस्ताव दिया है।
दिल्ली पुलिस की ओर से DMRC को लिखे गए एक पत्र के अनुसार, 10 अक्टूबर को होने वाले प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों और बेकाबू भीड़ के जमा होने की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एक्जिट गेट बंद करने और इन स्टेशनों पर ट्रेनों की संख्या कम करने का प्रस्ताव दिया है।
कौन से स्टेशन हो सकते हैं बंद
दिल्ली पुलिस के प्रस्ताव के अनुसार नीचे दी गई लिस्ट में शामिल मेट्रो स्टेशन बंद हो सकते हैं।
- जनपथ
- पटेल चौक
- केंद्रीय सचिवालय
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- नई दिल्ली
- सेवा तीर्थ (उद्योग भवन)
- मंडी हाउस
- बारा खंबा रोड
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- खान मार्केट
- आर.के. आश्रम मार्ग
- झंडेवालान
- सुप्रीम कोर्ट
- इंद्रप्रस्थ
- शिवाजी स्टेडियम
- आईएनए (दोनों मेट्रो लाइनें)
- हौज खास
- जोरबाग
- अर्जनगढ़
- सराय काले खां-निजामुद्दीन
- लाजपत नगर
- जंगपुरा
- आश्रम
- कालिंदी कुंज
- जसोला
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया
- ओखला विहार
- चावड़ी बाज़ार
- जामा मस्जिद
- करोल बाग
- राजेंद्र प्लेस
- विश्वविद्यालय
- विधान सभा
- सिविल लाइंस
- कश्मीरी गेट
- इंद्रलोक
- जी.टी.बी. नगर
- कन्हैया नगर
- नेताजी सुभाष पैलेस
- आजादपुर
- आदर्श नगर
- जहांगीर पुरी
- हैदरपुर बादली मोड़
- मजलिस पार्क
- शालीमार बाग
- सीलमपुर
- मौजपुर
- जफराबाद
- स्वागत
- यमुना विहार
- खजूरी खास
- शाहदरा
- रिठाला
- रोहिणी पूर्व
- रोहिणी पश्चिम
फिलहाल DMRC ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है और वो इस सुझाव पर विचार कर रही है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 9 October 2026 at 12:10 IST