दिल्ली के नांगली विहार में खुले मैनहोल में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF और BSF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक 4 साल का मासूम खुले मैनहोल में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही कई एजेंसियां मिलकर बचाव अभियान में जुट गई हैं।
- भारत
- 2 min read
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नंगली विहार इलाके में दास गार्डन कॉलोनी के पास एक खुले मैनहोल में चार साल के बच्चे के गिरने के बाद कई एजेंसियों ने मिलकर बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया।
घटना की जानकारी मिलते ही नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (NDRF), दिल्ली फायर सर्विसेज़ (DFS), दिल्ली पुलिस, दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA), और बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स (BSF) की टीमें मौके पर तैनात हैं और बच्चे को ढूंढने और निकालने के लिए ज़ोरदार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
बच्चा अपनी मां के साथ खेल रहा था, तभी…
फायर अधिकारियों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब बच्चा खेल रहा था और गलती से एक खुले मैनहोल में फिसल गया। एक फायर अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि "हमें 9:45 पर एक कॉल आया। दिल्ली फायर सर्विस की टीम को यहां तैनात किया गया था। एक 4 साल का बच्चा अपनी मां के साथ यहां खेल रहा था, जब वह एक खुले मैनहोल से सीवर में गिर गया। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन हम उसे अभी तक ढूंढ नहीं पाए हैं।"
NDRF और BSF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट रजत मल्होत्रा ने कहा कि कॉल मिलने के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आ गया। उन्होंने कहा "NDRF टीम और पूरा एडमिनिस्ट्रेशन बच्चे को बचाने के लिए काम कर रहा है। जब से हमें कॉल आया है, रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और एडमिनिस्ट्रेशन पूरी कोशिश कर रहा है। NDRF हमारे साथ है और हमें जो भी और जानकारी मिलेगी, हम आपके साथ शेयर करेंगे।"
बच्चे के पिता ने क्या कहा?
लापता बच्चे के पिता, खुर्शीद आलम कहते हैं, "मेरे बेटे का नाम इमरान है। वह पार्क में खेलने आया था और शौच के लिए सीवर के पास गया, सीवर खुला हुआ था और वह उसमें गिर गया। बचाव अभियान चल रहा है।" बचाव अभियान चल रहा है। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 11 November 2026 at 06:41 IST