COVID-19 : कोरोना के डराने वाले आंकड़े, 24 घंटे में 4 लोगों की मौत; देशभर में एक दिन में सबसे ज्यादा 685 लोग हुए संक्रमित
Corona Active case : पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 4 लोगों की मौत हुई है। चिंता की बात ये है कि उत्तर प्रदेश में जिस मरीज ने दम तोड़ा है, वो महज 23 साल का युवक था।
- भारत
- 2 min read
COVID-19 Statewise Status : भारत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 31 मई, सुबह 8 बजे तक देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3395 हो गई है और 685 नए केस सामने आए हैं। परेशान करने वाली बात ये है कि कोरोना ने पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की जान ली है
पिछले 24 घंटे में 1,435 मरीज कोरोना को मात लेकर अस्पताल से छुट्टी के बाद अपने घर लौट गए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से दिल्ली, कर्नाटक, केरल और उत्तर प्रदेश से एक-एक मरीज की मौत हुई है। चिंता की बात ये है कि उत्तर प्रदेश में जिस मरीज ने दम तोड़ा है, वो महज 23 साल का युवक था। ऋषिकेश एम्स में उसका इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने और अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने लोगों से भी अलर्ट रहने और हल्के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।
24 घंटे में कितने नए केस?
- केरल- 189
- कर्नाटक- 86
- पश्चिम बंगाल- 89
- दिल्ली- 81
- उत्तर प्रदेश- 75
- तमिलनाडु- 37
- महाराष्ट्र- 43
- गुजरात- 42
- राजस्थान- 9
- पुडुचेरी- 6
- मध्य प्रदेश- 6
- हरियाणा- 6
- झारखंड- 6
- छत्तीसगढ़- 3
- ओडिशा- 2
- जम्मू-कश्मीर- 2
- आंध्र प्रदेश- 1
- पंजाब- 1
- गोवा- 1
यहां 24 घंटे में कोई केस नहीं
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- चंडीगढ़
- मिजोरम
- सिक्किम
- तेलंगाना
- उत्तराखंड
अब तक 26 लोगों की मौत
Covid-19 भारत के लगभग सभी राज्यों में दस्तक दे चुका है। 1 जनवरी, 2025 से अब तक केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में कोरोना से 26 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे चिंता की बात ये है कि वायरस के चार नए वैरिएंट JN.1, NB.1.8.1, LF.7 और एक अन्य वैरिएंट देशभर में तेजी से फैल रहे हैं। ये वैरिएंट ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट हैं और तेजी से फैलते हैं। अधिकतर मामलों में इनके लक्षण मामूली ही देखे गए हैं।
कोरोना से सावधानी
भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे बचने के लिए सावधानी ही पहला और प्रभावी इलाज है। भीड़ में जाने से पहले मास्क लगाएं, साबुन या सैनिटाइजर से हाथ साफ करें, लोगों से 1 मीटर की दूरी बनाएं रखें, बुखार या खांसी जैसे लक्षण दिखें तो टेस्ट करें, संतुलित आहार, नींद, और व्यायाम से इम्यूनिटी बढ़ाएं। सबसे जरूरी, सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें। ऐसा कर आप कोरोना की चपेट में आने से खुदको बचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Bank Holidays June 2025 : 30 दिन के महीने में 12 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टियां, जानिए किस प्रदेश में कब है हॉलिडे
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 31 May 2025 at 17:22 IST